Sudhakar Singh: समाजवादी पार्टी विधायक सुधाकर सिंह का लखनऊ में निधन

Spread the love

 

 

ऊ जिले की चर्चित घोसी विधानसभा सीट से समाजवादी पार्टी के विधायक सुधाकर सिंह का लखनऊ के मेदांता अस्पताल में निधन हो गया। उनके निधन से राजनीतिक गलियारों में शोक की लहर दौड़ गई है। उनके बेटे डॉक्टर सुजीत सिंह ने पिता के निधन की पुष्टि की।

 

67 साल की उम्र में सुधाकर सिंह का निधन हुआ। शुरुआती जानकारी मिली है कि 17 नवंबर को दिल्ली में मुख्तार अंसारी के छोटे बेटे उमर अंसारी के रिसेप्शन से लौटने के बाद उनकी तबीयत खराब हो गई थी। इसके बाद उन्हें मंगलवार को इलाज के लिए लखनऊ ले जाया गया था। लखनऊ के मेदांता अस्पताल में गुरुवार सुबह उन्होंने अस्पताल में अंतिम सांस ली।

 

उनके बेटे सुजीत सिंह ने बताया कि विधायक सुधाकर सिंह की तबीयत पिछले कुछ दिनों से खराब चल रही थी। स्वास्थ्य में गंभीर गिरावट आने के बाद उन्हें मंगलवार को इलाज के लिए लखनऊ ले जाया गया था। मेदांता अस्पताल में डॉक्टरों की टीम उनकी देखरेख कर रही थी, लेकिन इलाज के दौरान उनका निधन हो गया।

उनके बेटे सुजीत सिंह ने बताया कि विधायक सुधाकर सिंह को हार्ट की समस्या थी। 2022 में पेसमेकर लगा था। उन्होंने बताया कि मुख्तार अंसारी के बेटे और सदर विधायक अब्बास अंसारी के छोटे भाई उमर अंसारी के रिसेप्सन में शामिल होने के लिए यह दिल्ली गए थे।

जहां वापसी के दौरान दिल्ली एयरपोर्ट पर विधायक की तबीयत खराब हो गई, इन्हें सांस लेने में दिक्कत होने पर वाराणसी पहुंचने पर तबीयत बेहद खराब हो गई। आनन-फानन उन्हें वाराणसी के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां डॉक्टरों ने स्थिति गंभीर देखते लखनऊ मेदांता के लिए रेफर कर दिया था।

मंगलवार को सुधाकर सिंह को इलाज के लिए लखनऊ ले जाया गया था। लखनऊ के मेदांता अस्पताल में गुरुवार सुबह उन्होंने अस्पताल में इलाज के दौरान अंतिम सांस ली। सुधाकर सिंह हाल ही में हुए उपचुनाव में अपनी जीत के कारण काफी चर्चा में थे। उन्होंने भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के प्रत्याशी दारा सिंह चौहान को एक बड़े अंतर से हराकर अपनी सीट बरकरार रखी थी।

सुधाकर सिंह की कद्दावर नेताओं में गिनती होती थी। वह मूल रूप से घोसी के रहने वाले थे। 2022 विधानसभा चुनाव में समाजवादी पार्टी के टिकट पर घोसी सीट पर प्रबल दावेदार थे। पार्टी ने टिकट दे दिया था, लेकिन ऐन मौके पर सपा ने उनका टिकट काट दिया। उनकी जगह भाजपा छोड़कर आए दारा सिंह चौहान को प्रत्याशी बना दिया था। इस सीट पर सपा ने जीत दर्ज की थी।
और पढ़े  अयोध्या- उत्सव नहीं, संकल्प बना जन्मदिवस: सुशील चतुर्वेदी जी ने सेवा, संस्कार और राष्ट्रभावना से रचा प्रेरक इतिहास

अखिलेश सिंह यादव ने दी श्रद्धांजलि

एक बार फिर दारा सिंह चौहान ने पाला बदला और भाजपा में शामिल हो गए। उनके पाला बदलने से इस सीट पर 2023 में उपचुनाव हुआ। इस उपचुनाव में सपा प्रत्याशी सुधाकर सिंह ने दारा सिंह चौहान को हराया था।

Spread the love
  • Related Posts

    UP: होली पर सभी अस्पताल अलर्ट मोड पर, कल बंद रहेगी ओपीडी, मेट्रो और बिजली को लेकर भी निर्देश जारी

    Spread the love

    Spread the loveहोली के लिए अस्पताल अलर्ट हो गए हैं। आपात स्थिति से निपटने के लिए अस्पतालों में 190 बेड आरक्षित किए गए हैं। इमरजेंसी में दवाओं की उपलब्धता के…


    Spread the love

    2026 होली- ‘प्रहलाद के गांव’ में ‘अग्निपरीक्षा’, धधकते अंगारों से होकर निकले संजू पंडा

    Spread the love

    Spread the loveभक्त प्रह्लाद और होलिका दहन की लीला गांव फालैन में जीवंत हुई। शुभ मुहूर्त पर संजू पंडा पहली बार होलिका के दहकते अंगारों के बीच सकुशल गुजर गए।…


    Spread the love