अयोध्या: मुख्य सचिव मनोज कुमार सिंह व डीजीपी प्रशांत कुमार अयोध्या पहुंचे।

अयोध्या: मुख्य सचिव मनोज कुमार सिंह व डीजीपी प्रशांत कुमार अयोध्या पहुंचे।

यूपी सरकार में मुख्य सचिव मनोज कुमार सिंह व डीजीपी प्रशांत कुमार अयोध्या पहुंचे।यहाँ पर पहुंचकर उन्होंने विकास प्राधिकरण के सभागार में विकास कार्यों सावन झूला मेला व कावड़ यात्रा की तैयारी को लेकर अधिकारियों के साथ बैठक की।करीब डेढ़ घंटे बैठक चली। बैठक के बाद डीजीपी प्रशांत कुमार ने बताया कि एटीएस व एसटीएफ की निगरानी में सावन झूला मेला व कावड़ यात्रा संपन्न कराया जाएगा, मेले को ड्रोन से लाइव स्ट्रीमिंग लिया जाएगा, सरयू में एनडीआरएफ एसडीआरएफ की टीम तैनात होंगे..धार्मिक आयोजन में असामाजिक तत्वों ने की खुराफात तो सख्त कार्रवाई होंगी।<strong>अयोध्या: मुख्य सचिव मनोज कुमार सिंह व डीजीपी प्रशांत कुमार अयोध्या पहुंचे।</strong>

वही मुख्य सचिव मनोज कुमार सिंह ने कहा कि 1 महीने के सावन मेले में करोड़ों श्रद्धालु अयोध्या पहुंचते हैं जो भी श्रद्धालु अयोध्या आए वह अच्छी अनुभूति लेकर वापस लौटे..मुख्यमंत्री जी का आदेश है उनकी चिंता भी है आने वाले श्रद्धालुओं के लिए अयोध्या में अच्छी व्यवस्था हो।उन्होंने कहा आवागमन के मार्ग में गड्ढे ना हो, सभी मार्ग व्यवस्थित हो, श्रद्धालुओं के लिए लगने वाले कैंप हाईवे व एक्सप्रेस वे से उचित दूरी पर हो ताकि कोई एक्सीडेंट का खतरा न हो।जहां भंडारे की व्यवस्था होती है वहां साफ सफाई हो, मंदिर शिवालय जहां पर लोग जाते हैं जलाभिषेक के लिए वहां पर निरंतर सफाई की व्यवस्था रखी जाए।एक वर्ष के लिए अयोध्या में सफाई के लिए 1500 अतिरिक्त सफाई कर्मियों की तैनाती की जा रही है.. उन्होंने कहा श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए 25 सहायता केंद्र बनाए जा रहे हैं जिससे आने वाले श्रद्धालुओं को जानकारी दी जा सके।चिकित्सा कैंप लगाए जाएंगे वहां पर दवाओं के साथ ऑक्सीजन की भी व्यवस्था हो।फिसलन वाली जगह पर कारपेट का इस्तेमाल किया जाए।बता दे कि सावन झूला मेला व कावड़ यात्रा को लेकर मुख्य सचिव मनोज कुमार सिंह व डीजीपी प्रशांत कुमार ने अयोध्या मंडल बस्ती मंडल व देवीपाटन मंडल के अधिकारियों के साथ बैठक की।

और पढ़े  अयोध्या- पंचकोसी परिक्रमा में रामभक्तों की सेवा में जुटे राज किशोर साहू व उनके साथी, राजभोग और केले की व्यवस्था कर किया श्रद्धालुओं का स्वागत
  • Related Posts

    2027 की बिछी बिसात: सरकारी भर्ती के शोर के बीच स्वरोजगार का दांव चल गए मोदी, PM के भाषण के पांच बड़े मायने

    यूपी विधानसभा चुनाव 2027 की बिसात बिछने लगी है। पांचवें कौशल दीक्षांत समारोह के लिए शनिवार को लखनऊ पहुंचे पीएम नरेंद्र मोदी ने मंच से युवा मतदाताओं को साधने के…

    UP: सालियों के मजाक पर बिगड़ी बात, बरात लेकर लौटा दूल्हा, फिर दुल्हन ने उठाया ऐसा कदम

    यूपी के फिरोजाबाद स्थित खैरगढ़ थाना क्षेत्र के एक गांव में शादी की रस्मों के दौरान हुए विवाद के बाद दूल्हा बरात लेकर लौट गया। दुल्हन की बहनों के मजाक…