महिलाओं पर अभद्र टिप्पणी में कथावाचक अनिरूद्धाचार्य की बढ़ीं मुश्किलें, अदालत में परिवाद दर्ज

Spread the love

 

 

हिलाओं पर अभद्र टिप्पणी करने के मामले में कथावाचक अनिरुद्धाचार्य पर न्यायालय में परिवाद दर्ज हो गया है। इस मामले को लेकर अखिल भारत हिंदू महासभा आगरा की जिलाध्यक्ष ने याचिका दाखिल की थी, जिसे अदालत ने स्वीकार कर लिया है। अदालत में एक जनवरी को वादी के बयान दर्ज होंगे।

अक्तूबर माह में कथावाचक अनिरुद्धाचार्य का एक वीडियो सोशल मीडिया पर प्रसारित हुआ था, जिसमें उन्होंने बेटियों पर टिप्पणी करते हुए कहा था कि आज कल बेटियों की शादी 25 वर्ष में होती है, तब तक वह कई जगह मुंह मार चुकी होती हैं। तब इसे लेकर काफी हंगामा मचा था। तब कथावाचक ने कहा था कि वह महिलाओं की इज्जत करते हैं, उनके बयान को तोड़मरोड़ कर पेश किया गया है।

उनके इसी बयान को लेकर अखिल भारत हिंदू महासभा की आगरा जिलाध्यक्ष मीरा राठौर ने सीजेएम उत्सव गौरव राज की अदालत में याचिका दाखिल की थी। सुनवाई के बाद सीजेएम ने अब इस परिवाद को दर्ज कर लिया है।

परिवाद दर्ज होने के बाद कथावाचक अनिरुद्धाचार्य की मुश्किलें बढ़ गई हैं। मीरा राठौर के अधिवक्ता ने बताया कि न्यायालय इसमें परिवाद दर्ज कर लिया है। अब इसमें आगे की सुनवाई होगी। परिवाद दर्ज होना हमारी बड़ी सफलता है। एक जनवरी को इस मामले में सुनवाई होगी और वादी मीरा राठौर के बयान अदालत में दर्ज होंगे।


Spread the love
और पढ़े  अयोध्या- उत्सव नहीं, संकल्प बना जन्मदिवस: सुशील चतुर्वेदी जी ने सेवा, संस्कार और राष्ट्रभावना से रचा प्रेरक इतिहास
  • Related Posts

    ईरान में हो रहे हमले का असर: सोना-चांदी व सूखे मेवों में तेजी, निर्यात कारोबार पर दबाव, कारोबारियों की बढ़ी चिंता

    Spread the love

    Spread the love     ईरान पर अमेरिका और इस्राइल के हमले के बाद अंतरराष्ट्रीय तनाव का असर अब राजधानी लखनऊ के बाजारों में भी दिखाई देने लगा है। सोना-चांदी…


    Spread the love

    खुशखबरी: राज्य के कर्मचारियों के लिए खुशखबरी, आ गई होली के पहले सैलरी, चेक कर लें अकाउंट

    Spread the love

    Spread the loveप्रदेश के सरकारी कर्मचारियों के लिए खुशखबरी की बात है। फरवरी माह की सैलरी अकाउंट में क्रेडिट हो चुकी है। हालांकि इसे 28 फरवरी को आना था, लेकिन…


    Spread the love