एक और मेडिकल एजेंसी के गोदाम पर STF का छापा, करोड़ों रुपये की दवाएं मिलीं

Spread the love

 

कली दवाओं के सिंडिकेट की धरपकड़ में लगी एसटीएफ और औषधि विभाग की टीम की पड़ताल जारी है। हे मां और बंसल मेडिकल के बाद पांचवें दिन मंगलवार को टीम ने मोती कटरा स्थित श्री राधे मेडिकल एजेंसी के गोदाम पर जांच की। दुकान की दूसरी मंजिल पर बने गोदाम में करोड़ों की दवाएं रखी मिलीं। इनमें डायबिटीज सहित अन्य दवाएं शामिल हैं। फिलहाल दवाओं के बिल आदि के लिए टीम ने मालिक से संपर्क किया मगर उनका नंबर बंद आया। देर रात दवाओं के सैंपल लिए गए हैं।

22 अगस्त को एसटीएफ और औषधि विभाग की संयुक्त टीम ने आगरा कैंट स्टेशन से लेकर आए 87 लाख की दवाओं से भरे टेंपो को पकड़ा था। दवाओं की जांच में नकली दवाएं मिली थीं। इसकी पुष्टि होने पर हे मां मेडिकल एजेंसी पर टीम पहुंची थी। संचालक हिमांशु अग्रवाल ने कार्रवाई रोकने के लिए एक करोड़ रुपये की पेशकश की थी। टीम ने रुपयों के साथ उसे पकड़ लिया था।बाद में बंसल मेडिकल एजेंसी पर भी टीम गई थी। मामले में दो मुकदमे दर्ज किए जा चुके हैं। एक मुकदमा भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम में लिखा गया। इसमें हिमांशु अग्रवाल को जेल भेजा जा चुका है। वहीं दूसरा मुकदमा नकली दवाओं के मामले में छह लोगों के खिलाफ दर्ज किया गया है।

इसमें हे मां फर्म का संचालक, लखनऊ की दो फर्मों, कुरियर कंपनी के दो संचालक और एक एजेंट भी शामिल हैं। फरार आरोपियों की तलाश में टीम लगी है।उधर, दवाओं की जांच की कार्रवाई अभी जारी है। मंगलवार दोपहर 1:30 बजे औषधि विभाग और एसटीएफ की टीम मोती कटरा स्थित श्री राधे मेडिकल एजेंसी के गोदाम पर पहुंची। यहां पर दो दिन पहले भी टीम आई थी, तब गोदाम बंद मिला था। इस पर गोदाम को सील कर दिया गया था। इस बार सील हटाकर तालों को तोड़ा गया। शाम चार बजे गोदाम खुलने पर जांच की गई। इनमें भारी मात्रा में दवाएं मिलीं।

राधे मेडिकल एजेंसी का मालिक दीपक सिंघल हे मां मेडिकल एजेंसी के संचालक हिमांशु अग्रवाल का भाई है। सहायक आयुक्त औषधि अतुल उपाध्याय ने बताया कि शिकायत मिली थी कि नकली और बिना बिल की दवाओं का भंडारण किया गया है। इस पर टीम जांच के लिए पहुंची। एजेंसी के मालिक दीपक सिंघल को फोन किया गया मगर फोन स्विच आफ आया। उनका होलसेल का लाइसेंस है। पहली मंजिल पर भारी मात्रा में दवाएं बरामद की गईं। गोदाम में कई कार्टन और रैक में दवाएं मिली हैं। वहीं दूसरी मंजिल पर भी गोदाम में कई कार्टन में दवाएं भरी मिलीं। कई करोड़ की दवाएं मिलने की आशंका है। दवाओं के सैंपल जांच को भेजे गए हैं।

Spread the love
और पढ़े  अयोध्या: इस महीने के अंत में होगा शिव मंदिर के शिखर पर ध्वजारोहण, कार्यक्रम को लेकर प्रस्तावित हुईं ये तिथियां
  • Related Posts

    UP- अधिवक्ता का कत्ल: इस विवाद में हुई अधिवक्ता राजीव की हत्या, मिलकर तैयार की स्क्रिप्ट

    Spread the love

    Spread the loveयूपी के मिर्जापुर में पूर्व प्रधान व अधिवक्ता राजीव सिंह उर्फ रिंकू की शनिवार को दिनदहाड़े गोली मारकर हत्या करने के दूसरे आरोपी की पहचान लंका पहड़ी निवासी…


    Spread the love

    नोएडा- सैलरी बढ़ाने की मांग को लेकर कर्मचारी उग्र,पुलिस पर पथराव; गाड़ियों में लगाई आग

    Spread the love

    Spread the loveवेतन वृद्धि की मांग को लेकर नोएडा के विभिन्न क्षेत्रों में सोमवार को कई कंपनियों के कर्मचारी सड़कों पर उतर आए। पिछले तीन से चार दिनों से जारी…


    Spread the love