क्रिसमस 2025- PM मोदी दिल्ली के कैथेड्रल चर्च ऑफ द रिडेम्पशन पहुंचे, PM के लिए की गई विशेष प्रार्थना

क्रिसमस 2025 के अवसर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने दिल्ली के कैथेड्रल चर्च ऑफ द रिडेम्पशन में दिल्ली और उत्तर भारत के असंख्य ईसाई समुदाय के साथ क्रिसमस की सुबह की प्रार्थना सभा में भाग लिया। इस प्रार्थना सभा में प्रार्थना, कैरल, भजन और दिल्ली के बिशप, रेवरेंड डॉ. पॉल स्वरूप द्वारा प्रधानमंत्री के लिए विशेष प्रार्थना शामिल थी।

 

पीएम मोदी ने एक्स पर साझा की तस्वीरें
वहीं सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर एक पोस्ट में पीएम मोदी ने लिखा- मैंने दिल्ली के कैथेड्रल चर्च ऑफ द रिडेम्पशन में क्रिसमस की सुबह की प्रार्थना सभा में भाग लिया। प्रार्थना सभा में प्रेम, शांति और करुणा का शाश्वत संदेश झलक रहा था। आशा है कि क्रिसमस की भावना हमारे समाज में सद्भाव और मेलजोल को प्रेरित करेगी।

 

पीएम मोदी ने साझा किया वीडियो
एक अन्य पोस्ट में पीएम मोदी ने चर्च जाने का वीडियो साझा करते हुए लिखा- क्रिसमस नई आशा, स्नेह और दयालुता के प्रति साझा प्रतिबद्धता लेकर आए। द कैथेड्रल चर्च ऑफ द रिडेम्पशन में क्रिसमस की सुबह की प्रार्थना सभा की कुछ झलकियां यहां प्रस्तुत हैं।

 

पीएम मोदी ने सभी को दीं क्रिसमस की शुभकामनाएं
इससे पहले पीएम मोदी ने एक्स पर एक पोस्ट में लिखा- सभी को शांति, करुणा और आशा से भरपूर आनंदमय क्रिसमस की शुभकामनाएं। ईश्वर करे यीशु मसीह की शिक्षाएं हमारे समाज में सद्भाव को मजबूत करें।

पीएम मोदी के दौरे से गायन मंडली में खुशी
दिल्ली के कैथेड्रल चर्च ऑफ द रिडेम्पशन में आयोजित क्रिसमस की प्रार्थना सभा में प्रधानमंत्री मोदी के शामिल होने के बाद, सभा में उपस्थित गायिका सारा ने बताया, ‘प्रधानमंत्री ने पूरी प्रार्थना सभा में भाग लिया और प्रार्थना भी की। उन्होंने हमारी गायन मंडली को भी सुना। यह बहुत अच्छा लगा कि उन्होंने हमारे साथ क्रिसमस मनाया… यह एक सुखद अनुभव था।’ वहीं दूसरी गायिका आकांक्षा ने कहा, ‘हमारा दिन और भी खुशनुमा हो गया क्योंकि प्रधानमंत्री यहां आए और हमने उनके सामने गीत गाए।’

और पढ़े  PM आज चेन्नई को देंगे 13 हजार करोड़ की सौगात: मेट्रो फेज-2 का करेंगे उद्घाटन
  • Related Posts

    अभिजीत दिपके, सौरव दास और आशुतोष रांका रिहा, 2 बजे करेंगे प्रेस कॉन्फ्रेंस,इस शर्त पर मिली रिहाई

    राजधानी दिल्ली में कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के संस्थापक और राष्ट्रीय संयोजक अभिजीत दिपके और उनके दो साथियों को रविवार को कार्यकारी मजिस्ट्रेट अदालत में पेश किया गया। अदालत ने…

    ध्रुव राठी को देर रात मिली रिहाई: अब तक 7 हजार से ज्यादा हिरासत में

    दिल्ली में कॉकरोचत जनता पार्टी  के जंतर-मंतर पर प्रस्तावित प्रदर्शन से पहले हिरासत में लिए गए यूट्यूबर ध्रुव राठी को शनिवार देर रात रिहा कर दिया गया। दिल्ली पुलिस ने…