देशभर में मनाया जा रहा क्रिसमस का त्योहार, PM मोदी समेत इन नेताओं ने दी शुभकामनाएं

दुनियाभर में गुरुवार को क्रिसमस का त्योहार हर्षोल्लास से मनाया जा रहा है। वहीं, क्रिसमस के त्योहार पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देश के नागरिकों को शुभकामनाएं दीं। उन्होंने आशा व्यक्त की कि यीशु मसीह की शिक्षाएं समाज में सद्भाव को मजबूत करती रहेंगी।

 

पीएम मोदी ने एक्स पर पोस्ट में लिखा, ‘सभी को शांति, करुणा और आशा से भरे आनंदमयी क्रिसमस की शुभकामनाएं। यीशु मसीह की शिक्षाएं हमारे समाज में सद्भाव को मजबूत करें।’ दुनिया की सबसे बड़ी ईसाई आबादी यीशु मसीह के जन्म के उपलक्ष्य में क्रिसमस मनाती है।

 

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी क्रिसमस के मौके पर दिल्ली के कैथेड्रल चर्च ऑफ द रिडेम्पशन में सुबह की प्रार्थना सभा में शामिल हुए। यहां प्रार्थना, कैरोल, भजन का आयोजन हुआ। दिल्ली के बिशप डॉ. पॉल स्वरूप की ओर से प्रधानमंत्री के लिए एक विशेष प्रार्थना भी की गई।

राष्ट्रपति मुर्मु ने भी दी शुभकामनाएं
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्म ने भी नागरिकों को क्रिसमस की बधाई दी। राष्ट्रपति ने एक्स पर पोस्ट में लिखा, ‘क्रिसमस के इस शुभ अवसर पर, मैं सभी नागरिकों, विशेषकर ईसाई समुदाय के भाइयों और बहनों को हार्दिक शुभकामनाएं और बधाई देती हूं।’

राष्ट्रपति ने लिखा, ‘क्रिसमस, आनंद और उत्साह का त्योहार, प्रेम और करुणा का संदेश देता है। यह हमें मानवता के कल्याण के लिए प्रभु यीशु मसीह की ओर से किए गए बलिदान की याद दिलाता है। यह पवित्र अवसर हमें समाज में शांति, सद्भाव, समानता और सेवा के मूल्यों को और मजबूत करने के लिए प्रेरित करता है।’

और पढ़े  भारतीय रेल: वैष्णो देवी दर्शन के लिए दिल्ली से 3 दिन विशेष ट्रेन, लखनऊ स्टेशन पर 7 घंटे का यातायात ब्लॉक

उन्होंने कहा, ‘आइए हम यीशु मसीह की ओर से दिखाए गए मार्ग पर चलने का संकल्प लें और एक ऐसे समाज के निर्माण की दिशा में काम करें जो दया और पारस्परिक सद्भाव को बढ़ावा दे।’

कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने भी दी शुभकामनाएं
कांग्रेस सांसद और लोकसभा में नेता विपक्ष राहुल गांधी ने भी क्रिसमस की शुभकामनाएं दीं। उन्होंने एक्स पर एक वीडियो पोस्ट कर कहा, ‘सभी को क्रिसमस की हार्दिक शुभकामनाएं। यह मौसम आपके जीवन में आनंद, सुख और समृद्धि लाए और आपके जीवन को प्रेम और करुणा से भर दे।’

  • Related Posts

    सेंट्रल लाइब्रेरी की जगह बदलने को लेकर सुप्रीमकोर्ट सख्त, केंद्र से मांगा जवाब, पूछा- लाखों किताबों का क्या होगा?

    सेंट्रल विस्टा परियोजना के तहत प्रस्तावित नई लाइब्रेरी को लेकर सुप्रीम कोर्ट ने गंभीर चिंता जताई है। सोमवार को सुनवाई के दौरान कोर्ट ने खास तौर पर इस बात पर…

    स्विस के राष्ट्रपति भारत दौरे पर, राष्ट्रपति भवन में हुआ भव्य स्वागत,PM मोदी के साथ करेंगे द्विपक्षीय मुलाकात

    स्विस राष्ट्रपति गाय पार्मेलिन सोमवार को तीन दिवसीय भारत दौरे पर पहुंचे। राष्ट्रपति भवन में उनका भव्य स्वागत किया गया और उन्हें गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया। इस दौरान राष्ट्रपति…