खास संदेश: भारत में पहली बार होगी बिग बैश लीग,2036 ओलंपिक की दावेदारी दोहराई, चेपॉक में BBL मैच पर जताई खुशी

Spread the love

स्ट्रेलिया की प्रतिष्ठित टी20 क्रिकेट लीग बिग बैश लीग (BBL) पहली बार भारत में कदम रखने जा रही है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और ऑस्ट्रेलिया के प्रधानमंत्री एंथनी अल्बनीज ने शुक्रवार को इस ऐतिहासिक पहल का एलान किया। इसके तहत बिग बैश लीग के 16वें सीजन का उद्घाटन मुकाबला 12 दिसंबर को चेन्नई के एमए चिदंबरम स्टेडियम में खेला जाएगा। इस मैच में मेलबर्न रेनेगेड्स और मौजूदा चैंपियन पर्थ स्कॉर्चर्स आमने-सामने होंगे।

 

भारत में पहली बार खेलेगी कोई विदेशी क्रिकेट लीग
यह मुकाबला कई मायनों में ऐतिहासिक होगा। बिग बैश लीग भारत में मैच खेलने वाली पहली विदेशी क्रिकेट लीग बन जाएगी। यह आयोजन दिसंबर में भारत में होने वाले सप्ताहभर के ऑस्ट्रेलियाई सांस्कृतिक महोत्सव का भी प्रमुख आकर्षण रहेगा। क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया का मानना है कि दुनिया के सबसे बड़े क्रिकेट बाजार भारत में मुकाबला आयोजित करने से लीग की लोकप्रियता और दर्शकों की संख्या में बड़ा इजाफा होगा।

 

चेन्नई में होगा सीजन का आगाज
क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया ने पुष्टि की है कि मुकाबला 12 दिसंबर को चेन्नई के 38 हजार दर्शकों की क्षमता वाले एमए चिदंबरम स्टेडियम में खेला जाएगा। मेलबर्न रेनेगेड्स इस मैच में मेजबान टीम होगी। स्थानीय समयानुसार मुकाबला दोपहर 2:40 बजे शुरू होगा (भारतीय समयानुसार सुबह 10-साढ़े 10 के आसपास)। भारत में इसका प्रसारण जियोस्टार पर किया जाएगा, जबकि ऑस्ट्रेलिया में चैनल सेवन, 7प्लस, कायो स्पोर्ट्स और फॉक्स क्रिकेट पर इसका सीधा प्रसारण होगा।

भारत में BBL मैच पर क्या बोले पीएम मोदी?
मेलबर्न क्रिकेट ग्राउंड (MCG) के दौरे के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भारत की खेल महत्वाकांक्षाओं को दुनिया के सामने रखा। उन्होंने कहा कि भारत 2030 राष्ट्रमंडल खेलों की मेजबानी करेगा और 2036 ओलंपिक की मेजबानी हासिल करने के लिए भी पूरी कोशिश कर रहा है। प्रधानमंत्री मोदी ने कहा, ‘भारत 2030 में राष्ट्रमंडल खेलों की मेजबानी करने जा रहा है। हम 2036 में ओलंपिक की मेजबानी के लिए भी प्रयासरत हैं। 2032 ओलंपिक की मेजबानी ब्रिस्बेन करेगा। इन वैश्विक आयोजनों के लिए बड़े पैमाने पर खेल अवसंरचना विकसित की जाएगी। मुझे खुशी है कि बिग बैश लीग का एक मुकाबला भारत के चेन्नई में खेला जाएगा। किसी भी खेल लीग के लिए भारत में आयोजन का मतलब है व्यापक पहुंच और बड़ी दर्शक संख्या।’
MCG से जुड़ी दो भावनाएं बताईं
पीएम मोदी ने कहा, ‘मेलबर्न क्रिकेट ग्राउंड में कदम रखते ही किसी भी भारतीय के मन में दो भावनाएं आती हैं। पहली, भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच मुकाबले का रोमांच और दूसरी, यह एहसास कि दोनों देशों में क्रिकेट सिर्फ खेल नहीं, बल्कि साझा जुनून है। आज यहां आखिरी ओवर के रोमांच का दबाव नहीं, बल्कि खेल की खुशी, हमारी दोस्ती की गर्माहट और भविष्य के चैंपियनों की ऊर्जा है।’ उन्होंने यह भी कहा कि क्रिकेट उनके और ऑस्ट्रेलियाई प्रधानमंत्री एंथनी अल्बनीज के बीच स्वाभाविक रूप से जुड़ाव का माध्यम रहा है।
और पढ़े  सरकारी मदद लेने वालों का ग्रीन कार्ड आवेदन हो सकता है खारिज

भारत-ऑस्ट्रेलिया खेल सहयोग को मिलेगा नया आयाम
पीएम मोदी और एंथनी अल्बनीज ने MCG में भारत-ऑस्ट्रेलिया स्पोर्ट्स कोऑपरेशन रोडमैप भी लॉन्च किया। इसका उद्देश्य क्रिकेट के अलावा अन्य खेलों में भी दोनों देशों के बीच सहयोग बढ़ाना है। इस रोडमैप के तहत खेल प्रशिक्षण, खेल विज्ञान, तकनीक, उद्योग, निवेश और बड़े अंतरराष्ट्रीय खेल आयोजनों की मेजबानी जैसे क्षेत्रों में साझेदारी मजबूत की जाएगी। पीएम मोदी ने कहा, ‘भारत-ऑस्ट्रेलिया स्पोर्ट्स कोऑपरेशन रोडमैप के जरिए हम सिर्फ क्रिकेट ही नहीं, बल्कि अन्य खेलों में भी सहयोग बढ़ाएंगे। खेल प्रशिक्षण, खेल विज्ञान और तकनीक जैसे क्षेत्रों में मिलकर काम करेंगे और मैदान के भीतर व बाहर अपनी साझेदारी को और मजबूत बनाएंगे।’
अल्बनीज ने भारत-ऑस्ट्रेलिया रिश्तों को बताया मजबूत
ऑस्ट्रेलिया के प्रधानमंत्री एंथनी अल्बनीज़ ने पीएम मोदी का मेलबर्न क्रिकेट ग्राउंड में स्वागत करते हुए कहा कि भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच क्रिकेट प्रतिद्वंद्विता सम्मान और जुनून की मिसाल है। उन्होंने कहा, ‘भारत 2030 राष्ट्रमंडल खेलों की मेजबानी करेगा, ऑस्ट्रेलिया 2032 ओलंपिक की मेजबानी करेगा और भारत 2036 ओलंपिक की मेजबानी की दावेदारी कर रहा है, जिसका ऑस्ट्रेलिया समर्थन करेगा। आने वाला दशक दोनों देशों के लिए खेलों में सहयोग और स्वस्थ प्रतिस्पर्धा का शानदार अवसर होगा।’ इस दौरान दोनों नेताओं ने एमसीजी के प्रसिद्ध शेन वॉर्न स्टैंड का भी दौरा किया। समारोह में ऑस्ट्रेलिया के महान क्रिकेटर स्टीव वॉ और लीसा स्थालेकर भी मौजूद रहीं।

Spread the love
  • Related Posts

    अमेरिका में गुजराती स्टोर मालिक की गोली मारकर हत्या, बेटी बाल-बाल बची, हमलावर फरार

    Spread the love

    Spread the loveअमेरिका के टेनेसी में एक गुजराती मूल के कारोबारी की गोली मारकर हत्या कर दी गई। वारदात उस समय हुई, जब जैक्सन शहर की एक शराब की दुकान…


    Spread the love

    चाकू से फाड़ा पति का पेट, आंतें और किडनी निकाल कट्टे में भरी, पहली बार देखी इतनी वीभत्स क्रूरता

    Spread the love

    Spread the loveजैसे मेरठ में मुस्कान नाम की महिला ने पति की हत्या के बाद शव के टुकड़े कर नीले ड्रम में पैक कर दिए थे, कुछ वैसी ही रोंगटे…


    Spread the love