Accident: बुंदेलखंड एक्सप्रेसवे पर भीषण हादसा, ट्रक में जा घुसी खजूर लदी DCM, दो की मौत और दो गंभीर घायल

रई जिले में बुंदेलखंड एक्सप्रेसवे पर शुक्रवार तड़के हुए सड़क हादसे में दो लोगों की मौत हो गई, जबकि दो अन्य घायल हो गए। हादसा रात करीब 12:45 बजे कैथेरी टोल प्लाजा के सामने किलोमीटर संख्या 173.7 पर हुआ। जानकारी के अनुसार, डीसीएम खजूर के पेड़ लादकर चरखारी से संभल जा रही थी।

इसी दौरान आगे चल रहे एक ट्रक में डीसीएम पीछे से जा घुसी। हादसे में चालक अलीगढ़ जिले के अकराबाद थाना क्षेत्र जुझारपुर गांव निवासी विष्णु यादव (30) तथा केबिन में बैठे सम्भल जिले के असमोली थाना क्षेत्र के विलालपथ गांव निवासी बबलू (32) घायल हो गए।
घायलों को राजकीय मेडिकल कॉलेज भेजा
दोनों को एंबुलेंस के माध्यम से राजकीय मेडिकल कॉलेज उरई भेजा गया। वहीं, केबिन में सवार अलीगढ़ जिले के अकराबाद थाना क्षेत्र जुझारपुर गांव निवासी नीतेश व विलालपथ गांव निवासी मोहन गंभीर रूप से घायल हो गए। दोनों को पुलिस ने राजकीय मेडिकल कॉलेज उरई पहुंचाया।
डीसीएम को सड़क किनारे खड़ा कराया
यहां चिकित्सकों ने दोनों को मृत घोषित कर दिया। घटना के बाद डीसीएम को सड़क किनारे खड़ा करा दिया गया। पुलिस ने मृतकों और घायलों के परिजनों को सूचना दे दी है। मौके पर थाना पुलिस और यूपीडा की टीम मौजूद रही। मामले की जांच की जा रही है।
और पढ़े  गुरुग्राम में हिट एंड रन: सामने आई सिया की पहली प्रतिक्रिया, बताया कब कराएंगी FIR
  • Related Posts

    ट्रंप को सुप्रीम कोर्ट से बड़ा झटका- मध्यावधि चुनाव से पहले अमेरिकी राष्ट्रपति का बैन निरस्त, डाक मतपत्र मामले में क्या निर्णय?

    सोमवार को सुप्रीम कोर्ट ने राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के मेल मतपत्र प्रतिबंधों को फिलहाल खारिज कर दिया। इस निर्णय से राज्यों को अपनी पुरानी मेल मतपत्र प्रक्रियाओं को जारी रखने…

    मुंबई: 3400 करोड़ की संपत्ति वाले BJP विधायक क्यों बने भिखारी, लोगों ने कैसे पहचाना…

    महाराष्ट्र के सबसे अमीर भाजपा विधायकों में शुमार और करीब 3,400 करोड़ों की संपत्ति के मालिक पराग शाह अपने जैन गुरु के सुझाव पर वैभव, आराम और सुरक्षा को छोड़कर…