प्रधानमंत्री मोदी का आज ऑस्ट्रेलिया दौरे का तीसरा दिन है। आज पीएम मोदी ऐतिहासिक मेलबर्न क्रिकेट स्टेडियम पहुंचे। इसके बाद प्रधानमंत्री ने ऑस्ट्रेलिया में विपक्ष के नेता एंगस टेलर से भी मुलाकात की।
ऑस्ट्रेलिया में विपक्षी नेता से मिले पीएम मोदी, द्विपक्षीय संबंधों की मजबूती पर जोर
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज ऑस्ट्रेलिया दौरे के दूसरे दिन मेलबर्न क्रिकेट स्टेडियम पहुंचे। पीएम मोदी ने स्टेडियम में मौजूद खिलाड़ियों और अन्य लोगों के साथ भी गर्मजोशी से मुलाकात की। ऑस्ट्रेलिया के बाद पीएम मोदी न्यूजीलैंड दौरे पर रवाना होंगे। पीएम मोदी ने मेलबर्न स्टेडियम में आयोजित एक कार्यक्रम के दौरान भारत में बिगबैश लीग कराने का एलान भी किया। भारत पहली बार बिग बैश लीग (BBL) के मैचों की मेजबानी करेगा। ऑस्ट्रेलियाई प्रधानमंत्री एंथनी अल्बानीज ने कहा कि भारत में पहली बार बिग बैश लीग का मैच 12 दिसंबर को चेन्नई में कराया जाएगा। चेन्नई के क्रिकेट ग्राउंड- चेपॉक में बिग बैश लीग का पहला मुकाबला खेला जाएगा।
दोनों देशों के बीच क्रिकेट की अहमियत क्या? पीएम मोदी ने मेलबर्न में बताया
देश में बदलाव लाने के लिए भारत सरकार कैसे प्रयास कर रही है? पीएम मोदी ने इस सवाल का जवाब मेलबर्न क्रिकेट ग्राउंड (एमसीजी) में आयोजित समारोह में दिया। उन्होंने ऑस्ट्रेलियाई समकक्ष अल्बानीज की मौजूदगी में एक संयुक्त बयान के दौरान कहा, ‘एमसीजी भारतीयों के लिए दो भावनाओं को जगाता है – भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया मुकाबले का रोमांच और यह अहसास कि क्रिकेट एक साझा जुनून है जो दोनों देशों को जोड़ता है। उन्होंने कहा कि इस खेल ने ऑस्ट्रेलियाई प्रधानमंत्री अल्बानीज के साथ उनकी दोस्ती को मजबूत किया है। इसने दोनों के बीच एक स्वाभाविक सेतु का काम किया है।’
पीएम मोदी स्टीव वॉ और महिला क्रिकेट की दिग्गज लीसा पर क्या बोले?
मेलबर्न के मुकाबलों में दबाव का जिक्र करते हुए पीएम मोदी ने कहा, आज ‘आखिरी ओवर में जीत’ का कोई दबाव नहीं है। आज इस मैदान पर केवल खेल का आनंद, हमारी दोस्ती की गर्माहट और भावी चैंपियनों की ऊर्जा है। आज यहां आकर मैं खेल भावना को सचमुच महसूस कर सकता हूं – खासकर स्टीव वॉ और लीसा स्थलेकर जैसी दिग्गज हस्तियों की उपस्थिति में।
प्रधानमंत्री ने भारत में खेल सुविधाओं का जिक्र किया
मेलबर्न स्टेडियम में आयोजित कार्यक्रम के दौरान पीएम मोदी ने बताया कि भारत तेजी से खेल की बुनियादी सुविधाओं को विकसित करने का प्रयास कर रहा है। उन्होंने कहा, भारत 2030 में राष्ट्रमंडल खेलों की मेजबानी करने जा रहा है। हम 2036 में भारत में ओलंपिक की मेजबानी करने के लिए भी प्रयासरत हैं। ब्रिस्बेन 2032 में ओलंपिक की मेजबानी करेगा। क्रिकेट भारत और ऑस्ट्रेलिया के स्वाभाविक जुड़ाव का माध्यम रहा है।
बिग बैश लीग के मैच का चेन्नई में आयोजन, पीएम मोदी क्या बोले?
मुझे खुशी है कि बिग बैश लीग का एक मैच चेन्नई में आयोजित किया जाएगा। भारत में किसी भी खेल लीग के आयोजन से दर्शकों की संख्या की गारंटी मिलती है। वैश्विक आयोजनों की मेजबानी के लिए भारत खेल अवसंरचना का बड़े पैमाने पर विकास कर रहा है।
पीएम मोदी बीबीएल के उद्घाटन मैच की मेजबानी पर क्या बोले?
मेलबर्न में जब ऑस्ट्रेलिया के प्रधानमंत्री अल्बानीज ने कहा कि इस साल बिग बैश लीग (बीबीएल) का उद्घाटन मैच भारत के चेन्नई में खेला जाएगा, तो पीएम मोदी ने मेजबानी मिलने पर खुशी का इजहार किया। उन्होंने कहा, जब भी मुझे अपने मित्र प्रधानमंत्री अल्बानीज से मिलने का मौका मिला है, क्रिकेट हमारे बीच एक स्वाभाविक जुड़ाव का माध्यम रहा है। हम अहमदाबाद में स्टेडियम गए थे, और आज यहां आकर मैं खेल भावना को सचमुच महसूस कर सकता हूं।





