राजस्थान में कमजोर पड़ा मानसून, अब हल्की बारिश के आसार, कई शहरों में फिर बढ़ा तापमान

राजस्थान में लगातार कई दिनों तक सक्रिय रहने के बाद अब मानसून की रफ्तार धीमी पड़ गई है। मौसम विभाग के अनुसार 10 और 11 जुलाई से आगामी एक सप्ताह तक राज्य में कमजोर मानसूनी परिस्थितियां बनी रहने की संभावना है। इस दौरान अधिकांश क्षेत्रों में मौसम मुख्यतः शुष्क रहेगा और केवल कुछ स्थानों पर हल्की बारिश हो सकती है।

 

हालांकि मानसून की रफ्तार फिलहाल धीमी पड़ गई है, लेकिन इस सीजन में अब तक राजस्थान में सामान्य से 13 प्रतिशत अधिक बारिश दर्ज की जा चुकी है। मौसम विभाग का कहना है कि अगले कुछ दिनों तक भारी बारिश की संभावना कम है और अधिकांश क्षेत्रों में केवल हल्की से मध्यम बारिश की गतिविधियां देखने को मिल सकती हैं।

 

कहां कितनी हुई वर्षा
गुरुवार को पश्चिमी राजस्थान के बीकानेर, जैसलमेर, श्रीगंगानगर, हनुमानगढ़ और फलोदी क्षेत्र में मानसून पहुंचा, लेकिन इसकी एंट्री कमजोर रही। हनुमानगढ़ को छोड़ अधिकांश इलाकों में मौसम साफ रहा, जबकि पूर्वी राजस्थान के अजमेर, बारां, करौली और धौलपुर में हल्की बारिश दर्ज की गई।

पिछले 24 घंटों में अजमेर के केकड़ी में सबसे अधिक 49 मिमी बारिश रिकॉर्ड की गई। बारां के अंता में 28 मिमी, करौली के सूरोठ में 24 मिमी, चूरू के सिद्धमुख में 20 मिमी, करौली के मासलपुर और झुंझुनूं के पिलानी में 10-10 मिमी बारिश हुई। इसके अलावा हनुमानगढ़, जालौर, भीलवाड़ा, दौसा, धौलपुर, झालावाड़, कोटा और सीकर में कहीं-कहीं हल्की बारिश दर्ज की गई।

 

मानसून कमजोर पड़ने और धूप निकलने से प्रदेश के कई शहरों में तापमान फिर बढ़ने लगा है। श्रीगंगानगर, चूरू, जयपुर, अलवर और चित्तौड़गढ़ में अधिकतम तापमान में बढ़ोतरी दर्ज की गई। राज्य में सबसे अधिक 42.5 डिग्री सेल्सियस तापमान श्रीगंगानगर में रिकॉर्ड हुआ। राजधानी जयपुर में अधिकतम तापमान 34.1 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम 25.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

और पढ़े  शौर्य दिवस: सेना की इन्फैंट्री में कैसे होती है भर्ती? कितनी कठिन होती है ट्रेनिंग, जानें चयन प्रक्रिया
  • Related Posts

    यूक्रेन को बड़ी राहत: 500 पैट्रियट मिसाइलें देगा अमेरिका, जेलेंस्की बोले- सर्दियों से पहले मिलें हथियार

    यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमिर जेलेंस्की ने रूस की बैलिस्टिक मिसाइलों से बचाव के लिए अमेरिका की ओर से 500 पैट्रियट इंटरसेप्टर मिसाइलों की खरीद को मंजूरी दिए जाने का स्वागत…

    इसरो की सफलता पर PM का बधाई संदेश: वैज्ञानिकों की सराहना, एनवीएस-03 उपग्रह पर क्या बोले पीएम मोदी?

    भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) एक और महत्वपूर्ण सफलता हासिल की। श्रीहरिकोटा के सतीश धवन अंतरिक्ष केंद्र से रात 11:51 बजे GSLV-F18/NVS-03 मिशन का सफलतापूर्वक प्रक्षेपण किया गया। प्रधानमंत्री नरेंद्र…