गृहमंत्री अमित शाह के बयान को लेकर सड़को पर उतरे सपाई

शाहजहांपुर में सपा जिलाध्यक्ष तनवीर खां के नेतृत्व में बड़ी संख्या में पार्टी के नेता और कार्यकर्ता एकत्रित हुए। सभी ने जुलूस निकालकर गृहमंत्री अमित शाह व भाजपा सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए कलेक्ट्रेट पहुंचे, जहां राष्ट्रपति को संबोधित दो सूत्रीय ज्ञापन उप जिलाधिकारी अभिषेक प्रताप सिंह को सौंपा गया।

सपा जिला अध्यक्ष तनवीर खान ने कहा कि देश के संविधान निर्माता बाबा साहब डॉक्टर भीमराव अंबेडकर के खिलाफ देश के गृहमंत्री अमित शाह ने जो आपत्तिजनक टिप्पणी की है, उससे पूरे देश का अपमान हुआ है। पूर्व विधायक राजेश यादव ने कहा कि भाजपा देश के संविधान को मानने का सिर्फ नाटक करती है।

इस विरोध प्रदर्शन में पूर्व विधायक रोशन लाल वर्मा, पूर्व मंत्री अवधेश वर्मा, कार्यकर्ता मौजूद रहे

सपा जिला अध्यक्ष तनवीर खान

और पढ़े  नकली सिक्के: 6 मशीनें, कार और 39 बिना मुहर की डाई बरामद, इन खास जगहों पर खपाते थे पैसे
  • Related Posts

    UPPSC : पीसीएस मुख्य परीक्षा 2025 का परिणाम घोषित, 2297 अभ्यर्थी साक्षात्कार के लिए सफल

    उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग (यूपीपीएससी) ने सम्मिलित राज्य / प्रवर अधीनस्थ सेवा परीक्षा-2025 की मुख्य (लिखित) परीक्षा का परिणाम घोषित कर दिया है। मुख्य परीक्षा में शामिल 10,284 अभ्यर्थियों…

    सेंट्रल मार्केट मेरठ: बैंक्वेट हॉल समेत 6 भवनों में 5 कॉम्प्लेक्स, 35 दुकानें जमींदोज

    शास्त्रीनगर के सेंट्रल मार्केट में सील किए गए 44 भवनों में से छह को बुधवार को भारी फोर्स की मौजूदगी में बुलडोजर से ध्वस्त कर दिया गया। ये सभी आवासीय…