चमोली: बदरीनाथ और हेमकुंछ साहिब की चोटियों पर हुई बर्फबारी, निचले इलाकों में रहा बारिश का इंतजार

 

 

चमोली जिले में शनिवार दोपहर बाद ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बर्फबारी होने से हल्की राहत मिली है। हालांकि निचले इलाकों में लोग बारिश व बर्फबारी का इंतजार करते रहे, लेकिन देर शाम तक निचले इलाकों में मौसम बदला ही रहा। शनिवार सुबह से आसमान में बादल छाए रहे।

दोपहर बाद हेमकुंड साहिब, बदरीनाथ व नीती घाटी की ऊंची चोटियों में बर्फबारी शुरू हुई। देर शाम तक यहां बर्फबारी होती रही। हालांकि निचले इलाकों में लोग बारिश-बर्फबारी का इंतजार करते रहे। लोगों को उम्मीद थी कि सुबह से मौसम बदला हुआ है, जरुर दोपहर बाद बारिश होगी, मगर ऊंचाई वाले क्षेत्रों में हल्की बारिश होने के अलावा निचले क्षेत्रों में कड़ाके की ठंड तो बढ़ी, मगर बारिश नहीं हुई, जिससे लोगों में निराशा है।

मौसम बदलने से ज्योतिर्मठ, औली व नीती घाटी के गांवों में कड़ाके की ठंड पड़ रही है। औली में रात के समय तापमान माइनस दो डिग्री तक पहुंच रहा है। इससे यहां बहने वाले गदेरे व नाले जम रहे हैं।
और पढ़े  उत्तराखंड: प्रदेश के नगर निकायों में नए सिरे से खुलेंगे आरोग्य मंदिर, जल्द जारी होंगे नए दिशा-निर्देश
  • Related Posts

    ड्राई डे के दिन नैनीताल पुलिस की अवैध शराब के विरुद्ध बड़ी कार्रवाई 3 अभियुक्त गिरफ्तार

      गांधी जयंती के अवसर पर ड्राई डे के दौरान नैनीताल पुलिस की अवैध शराब के विरुद्ध बड़ी कार्रवाई 03 अभियुक्त गिरफ्तार, 145 टेट्रा पैक/पाउच अवैध शराब बरामद, शराब परिवहन…

    उत्तराखंड- रुला रहा है जाम: कैंची धाम से लेकर मसूरी-ऋषिकेश में उमड़े सैलानी, घंटों फंसे वाहन

    उत्तराखंड में अब बारिश थमने के बाद से मौसम सुहाना बना हुआ है। ऐसे में वीकेंड पर यहां बड़ी संख्या में पर्यटक पहुंचे। जिससे कुमाऊं और गढ़वाल के पर्यटक स्थलों…