बर्फबारी: बर्फ की सफेद चादर में लिपटे गंगोत्री-यमुनोत्री धाम, औली में तीन फीट ताज़ी परत जमी

बीते मंगलवार देर रात को जनपद के गंगोत्री सहित यमुनोत्री धाम, हर्षिल घाटी और खरसाली, मोरी के ऊंचाई वाले क्षेत्रों में जमकर बर्फबारी हुई। साल की दूसरी बर्फबारी के बाद पहाड़ बर्फ से लकदक हो गए। बर्फबारी के कारण गंगोत्री और यमुनोत्री हाईवे सहित अन्य मुख्य मार्गाें को खोलने में विभागों को छह से सात घंटे का समय लगा।

Snowfall Gangotri Yamunotri shrines covered white blanket of snow snowfall Harsil Kharsali Auli watch photos

गंगोत्री और यमुनोत्री धाम में बीती मंगलवार शाम से ही बर्फबारी शुरू हो गई थी। वहीं, देर रात में दोनों धामों के साथ ही जनपद के सभी ऊंचाई वाले क्षेत्रों में जमकर बर्फबारी हुई। निचले इलाकों में बारिश के कारण तापमान में भारी गिरावट देखने को मिली। बर्फबारी के कारण गंगोत्री हाईवे सुक्की सहित यमुनोत्री हाईवे रानाचट्टी और फूलचट्टी सहित राड़ी टॉप में बंद हो गया था।

 

उत्तरकाशी लंबगांव मोटर मार्ग भी आवाजाही बंद हो गई थी। गंगोत्री हाईवे को बीआरओ की ओर से करीब छह घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद खोला गया। दूसरी ओर यमुनोत्री हाईवे को खोलने में एनएच विभाग और एनएचआईडीसीएल की ओर से करीब चार से पांच घंटे का समय लगा। साथ ही उत्तरकाशी लंबगांव मोटर मार्ग को भी चार घंटे बाद आवाजाही के लिए सुचारू किया गया।

Snowfall Gangotri Yamunotri shrines covered white blanket of snow snowfall Harsil Kharsali Auli watch photos

गंगोत्री हाईवे पर हर्षिल से आगे आवाजाही मुश्किल बनी हुई है। दूसरी ओर बीते सप्ताह शुक्रवार को हुई बर्फबारी के बाद से धराली और गंगोत्री व मोरी के दस गांवों में बिजली की आपूर्ति सुचारू नहीं हो पाई है।

Snowfall Gangotri Yamunotri shrines covered white blanket of snow snowfall Harsil Kharsali Auli watch photos

औली में मंगलवार और बुधवार को भी बर्फबारी हुई। औली में अब दो से तीन फीट तक बर्फ जम चुकी है। वहीं बुधवार दोपहर को धूप खिलने से लोगों को ठंड से राहत मिली। औली पहुंचे पर्यटक बर्फ का जमकर लुत्फ उठाते नजर आए। मंगलवार दोपहर बाद औली में बर्फबारी शुरू हो गई थी जो बुधवार सुबह करीब 10 बजे तक हल्की होती रही।

और पढ़े  उत्तराखंड: हेमकुंड साहिब में सीजन की पहली बर्फबारी, केदारनाथ घाटी में भारी बारिश और घना कोहरा छाया

 

इससे क्षेत्र में कड़ाके की ठंड पड़ रही है। शाम होते ही ठंडी हवा चल रही है। औली मार्ग पर बर्फबारी के कारण टीवी टावर से आगे वाहनों की आवाजाही बंद है। औली के लिए फोर बाय फोर वाहन ही चल पा रहे हैं। वहीं बदरीनाथ धाम में भी तीन फीट से अधिक बर्फ जम चुकी है।

  • Related Posts

    निठारी कांड: परिजनों की आशंका, 7 फीट का खोखा, दो गाठ वाली रस्सी, सुरेंद्र ने कैसे की आत्महत्या? बताया साजिश

    अल्मोड़ा से सुरेंद्र कोली का शव लेने के लिए जिला अस्पताल पहुंचे पूर्व जिला पंचायत सदस्य नारायण सिंह रावत और परिजनों ने इस घटना में साजिश होने की आशंका जताई…

    लाइसेंस होटल का, चल रहा था रेस्टोरेंट: एक ही बर्तन में पक रहा था वेज-नॉनवेज, मीट बिक्री पर लगी रोक

    खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन ने शनिवार को जिले में बड़ी कार्रवाई की है। इसमें होटल, रेस्टोरेंट, डेयरी, नमकीन इकाइयों और किराना प्रतिष्ठानों पर छापेमारी कर गंभीर अनियमितताओं पर कई…