Accident: जींद-रोहतक नेशनल हाईवे पर 2 स्कूल बसों के बीच टक्कर, हादसे में छह बच्चे घायल

Spread the love

 

 

जींद-रोहतक नेशनल हाईवे 71 पर सोमवार सुबह पौने आठ बजे दो स्कूल बस आपस में टकरा गई। टक्कर से एक बस पलट गई जबकि दूसरी बस का अगला हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गया। टक्कर में छह स्कूली छात्र व दो लोग घायल हो गए। दो छात्रों को पीजीआई के ट्रामा सेंटर में भेजा गया है, बाकि को मामूली चोटें आई है। लाखनमाजरा पुलिस हादसे की जांच कर रही है।

पुलिस के मुताबिक घरौंठी रोड पर भगवतीपुर गांव की सीमा में जेड ग्लोबल स्कूल है। सुबह स्कूल बस हथवाला व आसपास के गांवों से बच्चों को लेकर जुलाना की तरफ से लाखनमाजरा की तरफ आ रही थी।

 

जैसे ही बस नेशनल हाइवे से कट से होते हुए नीचे उतरने लगी तो रोहतक से जींद की तरफ जा रही जींद के शाहपुर गांव के विकास हाई स्कूल की बस जींद की तरफ जा रही थी। विकास स्कूल की बस ग्लोबल स्कूल की बस के पिछले हिस्से से टकरा गई।

टक्कर में ग्लोबल स्कूल की बस सड़क किनारे पलट गई। जबकि शाहपुर के विकास स्कूल की बस का अगला हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गया। मौके पर ग्रामीणों की भीड़ जमा हो गई। घायल छात्रा वान्या, छात्र हिमांशु व अन्य ने को नजदीक ही लाखनमाजरा के सीएचसी केंद्र में ले जाया गया। वहां से दो को पीजीआई रैफर कर दिया गया। बाकी को सीएचसी केंद्र में ही उपचार किया गया।

रेवाड़ी में शादी समारोह के बाद लौट रही थी शाहपुर की बस
पुलिस के मुताबिक शाहपुर के विकास हाई स्कूल की बस में एक परिवार भाती के तौर पर रेवाड़ी में शादी समारोह में गया था। उसमें स्कूल के छात्र सवार नहीं थे। जबकि ग्लोबल स्कूल भगवतीपुर की स्कूल में सुबह-सुबह आसपास के गांवों के बच्चे स्कूल आ रहे थे। लाखनामाजरा से और बच्चों को बस में सवार होना था। उससे पहले हादसा हो गया।
और पढ़े  बच्चों की सुरक्षा में बड़ी चूक-: ब्रिटिश सरकार ने Reddit पर लगाया ₹167 करोड़ का जुर्माना

दो स्कूल बसों की टक्कर में जेड ग्लोबल स्कूल की बस के ड्राइवर जय भगवान निवासी बुड्ढा खेड़ा को भी चोट लगी है। उसके सिर  में छह-सात टांके आए हुए हैं। बस मे सवार वान्य पुत्री जसवीर उम्र 11 वर्ष निवासी बुड्ढा खेड़ा और अभि उम्र 11 वर्ष निवासी बुड्ढा खेड़ा को चोट लगी है। दोनों को पीजीआई के ट्रॉमा सेंटर में दाखिल  करवाया गया है। दूसरी स्कूल बस विकास हाई स्कूल शाहपुर जींद की है जो शादी में गई हुई थी। ड्राइवर विनोद और ज्योति पत्नी प्रमोद निवासी शाहपुर उम्र 27 वर्ष और हिमांशु उम्र 11 निवासी शाहपुर को चोंटें लगी है।

दो स्कूल बसों की टक्कर में छात्रों सहित छह लोगों चोटें आईं हैं। दो घायलों को पीजीआई रैफर किया गया है। किसी को गंभीर चोट नहीं है। मामले की जांच की जा रही है।-इंस्पेक्टर समरजीत सिंह, प्रभारी थाना लाखनमाजरा


Spread the love
  • Related Posts

    जारी है साल का पहला चंद्र ग्रहण, जानिए ग्रहण काल में क्या करें और राशियों पर कैसा होगा असर

    Spread the love

    Spread the love     साल का पहला चंद्र ग्रहण जारी है। ग्रहण की शुरुआत दोपहर 3 बजकर 20 मिनट से हो चुका है। यह ग्रहण शाम 6 बजकर 47…


    Spread the love

    नितिन नवीन समेत BJP के नौ राज्यसभा उम्मीदवारों की सूची जारी देखें

    Spread the love

    Spread the loveभाजपा ने अपने राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन को बिहार से राज्यसभा का उम्मीदवार घोषित कर दिया है। इसके बाद उनकी आवाज संसद से पूरे देश में सुनी जाएगी।…


    Spread the love