जुबीन: गायक जुबीन निधन मामले में SIT का बड़ा कदम, 24 घंटे सिंगर के साथ रहने वाले 2 लोगों को किया गिरफ्तार

Spread the love

 

पिछले महीने असम के गायक जुबीन गर्ग का सिंगापुर में अचानक निधन हो गया। उनके निधन के मामले में पुलिस जांच कर रही है। इस मामले में एक नया अपडेट सामने आया है। असम पुलिस की विशेष जांच टीम (एसआईटी) ने जुबीन गर्ग के निधन के सिलसिले में उन दो लोगों को गिरफ्तार किया है जो उनके साथ 24 घंटे रहते थे।

निजी सुरक्षा अधिकारी हुए गिरफ्तार
एसआईटी/सीआईडी टीम ने जुबीन गर्ग के निजी सुरक्षा अधिकारियों को गिरफ्तार किया है। इनके नाम नंदेश्वर बोरा और परेश बैश्य है।
एसआईटी प्रमुख और विशेष डीजीपी (सीआईडी) मुन्ना प्रसाद गुप्ता ने बताया कि उन्होंने आज दोनों निजी सुरक्षा अधिकारियों को गिरफ्तार कर लिया है। उन्होंने कहा ‘दोनों को आज पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। टीम गिरफ्तार व्यक्तियों को पेशी के लिए मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट (सीजेएम) की अदालत में ले आई है।’
पहले भी हो चुकी गिरफ्तारियां
अब तक इस मामले में पुलिस ने कार्यक्रम आयोजक श्यामकानु महंत, जुबीन गर्ग के प्रबंधक सिद्धार्थ शर्मा, बैंडमेट शेखर ज्योति गोस्वामी, सह-गायक अमृतप्रभा महंत, जुबीन के चचेरे भाई और निलंबित एपीएस अधिकारी संदीपन गर्ग को गिरफ्तार किया है।
जुबीन की पत्नी ने दिया बयान
अपने पति और दिग्गज गायक जुबीन गर्ग की मौत की चल रही जांच पर गरिमा सैकिया ने कहा ‘मैं अभी भी विश्वास बनाए हुए हूं, इस मामले में 5 से 6 लोगों को गिरफ्तार किया गया है, लेकिन उन्होंने अभी तक सच नहीं बोला है। मैं बहुत धैर्य से इंतजार कर रही हूं। लोग जांच टीम और न्यायिक प्रणाली के साथ सहयोग कर रहे हैं। मुझे उम्मीद है कि सच्चाई जल्द ही सामने आएगी। जुबीन की मौत को 21 दिन बीत चुके हैं। जो लोग चश्मदीद गवाह थे उन्हें सामने आना चाहिए। हमने अपना पति खोया है। इस मामले में चीजों का राजनीतिकरण नहीं किया जाना चाहिए।’
19 सितंबर को हुआ जुबीना का निधन
आपको बता दें कि 20 सितंबर को नॉर्थ इंडिया फेस्टिवल में हिस्सा लेने के लिए जुबीन गर्ग सिंगापुर पहुंचे थे। इससे पहले 19 सितंबर को स्कूबा डाइविंग के दौरान उनका अचानक निधन हो गया।
हाल ही में जुबीन गर्ग के बैंडमेट शेखर ज्योति गोस्वामी ने आरोप लगाया है कि गायक को सिंगापुर में जहर दिया गया था, जिससे उनकी मौत हो गई।

Spread the love
और पढ़े  चीन के सुपरकंप्यूटर पर बड़ा साइबर हमला, मिसाइल और फाइटर जेट के गुप्त दस्तावेज लीक
  • Related Posts

    आशा भोसले- जानें कितनी संपत्ति की मालकिन थीं मशहूर गायिका आशा भोसले? 

    Spread the love

    Spread the loveभारतीय संगीत जगत की ‘सुरों की मल्लिका’ आशा भोसले का 92 वर्ष की आयु में निधन हो गया है, जिससे पूरे देश में शोक की लहर दौड़ गई…


    Spread the love

    सुरों की मल्लिकाआशा भोसले का निधन पर देशभर में शोक, PM मोदी समेत कई नेताओं ने दी श्रद्धांजलि

    Spread the love

    Spread the loveआज रविवार को भारतीय संगीत जगत को गहरा आघात लगा है। सुरों की दुनिया पर दशकों तक राज करने वाली महान गायिका आशा भोसले के निधन से देशभर में…


    Spread the love