सितारगंज Accident: पीलीभीत हाईवे पर डंपर की टक्कर से 3 युवकों की मौत, परिवार में मचा कोहराम

Spread the love

सितारगंज के पीलीभीत हाईवे पर हुए सड़क हादसे में तीन युवकों की मौत हो गई जबकि दो गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे के बाद डंपर चालक मौके से भाग गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घटनास्थल का मौका मुआयना किया।

बृहस्पतिवार शाम गांव गौरीखेड़ा निवासी मो. सुल्तान (24) पुत्र शरीफ अपने भतीजे मो. नाजिम (16) पुत्र शराफत हुसैन और भांजे मो. सैफ (15), मो. शादाब (26) और मो. गुलफाम (20) पुत्रगण मो. यामीन के साथ सब्जी ढोने वाली ठेला गाड़ी से यूपी स्थित गांव मुंडलिया में अपने किसी रिश्तेदार के घर जा रहे थे।

तभी पीलीभीत हाईवे पर गांव मालपुरी में पेट्रोल पंप के पास सामने से आए अज्ञात डंपर ने उन्हें जोरदार टक्कर मार दी। इससे उनकी ठेला गाड़ी अनियंत्रित होकर सड़क पर पलट गई। हादसे में पांचों युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। सभी घायलों को उप जिला अस्पताल सितारगंज में भर्ती कराया गया जहां डॉक्टरों ने मो. सुल्तान, मो. नाजिम और मो. शादाब को मृत घोषित कर दिया।

गंभीर रूप से घायल मो. सैफ और मो. गुलफाम को उन्हें इलाज के लिए हायर सेंटर के लिए रेफर कर दिया। घटना की खबर से गांव में अफरातफरी मच गई। हर कोई घायलों की खबर लेने के लिए उप जिला अस्पताल पहुंचा। इस दौरान ग्रामीणों ने पुलिस को अज्ञात डंपर चालक की गिरफ्तारी नहीं होने तक शव रखकर धरना-प्रदर्शन करने के चेतावनी दी है।

सूचना पर सीओ बीएस धोनी ने घटनास्थल का मुआयना किया। उन्होंने अस्पताल में ग्रामीणों से घटना की जानकारी ली। साथ ही, परिवार को सांत्वना दी। उन्होंने बताया कि अज्ञात डंपर की तलाश के लिए आसपास के इलाकों में लगे सीसीटीवी कैमरे की जांच की जा रही है। जल्द ही आरोपी डंपर चालक को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

और पढ़े  देहरादून- 9 दिवसीय दून पुस्तक महोत्सव का CM धामी ने किया शुभारंभ, बोले-पढ़ने की संस्कृति को बढ़ावा जरूरी

Spread the love
  • Related Posts

    श्रीनगर गढ़वाल- संस्कृत शिक्षा परिषद की उत्तर मध्यमा परीक्षा का परिणाम जारी, सक्षम प्रसाद बने उत्तराखंड टॉपर

    Spread the love

    Spread the love   उत्तराखंड संस्कृत शिक्षा परिषद की परीक्षाओं का परिणाम 2025-26 घोषित कर दिया गया है। इस वर्ष जयदयाल अग्रवाल संस्कृत उत्तर मध्यमा विद्यालय, श्रीनगर के कक्षा 12…


    Spread the love

    टिहरी- ऋषिकेश गंगोत्री हाईवे पर हादसा-: डाबरी गांव के पास सड़क पर पलटी बस, 5 यात्री थे सवार, मची चीख पुकार

    Spread the love

    Spread the loveऋषिकेश गंगोत्री हाईवे पर शुक्रवार को दर्दनाक हादसा हो गया। डाबरी गांव के समीप एक बस अनियंत्रित होकर सड़क पर पलट गई। बस पलटते ही यात्रियों में चीख पुकार मच…


    Spread the love