देवर के प्यार में पागल हुई भाभी: साथ रहने की जिद में पहुंची कोतवाली, कई बार भाग चुकी, 24 घंटे बाद इस हाल में मिली

रहरा गांव के बाहर बृहस्पतिवार की शाम मीरा चौहान (28) का शव मिला। वह बुधवार की शाम प्रेमी देवर के साथ रहने की जिद में कोतवाली पहुंची थी। परिजनों के समझाने के बाद भी दोनों नहीं माने और वहां से एक साथ चले गए थे। इसके बाद दोनों लापता हो गए थे। पुलिस पति और प्रेमी को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है। महिला ने प्रेम विवाह किया था।

कोतवाली क्षेत्र के बीजपुरा के खदरा गांव निवासी मीरा चौहान का चचेरे देवर से प्रेम प्रसंग चल रहा था। परिजनों ने बताया कि मीरा कई बार प्रेमी के साथ जा चुकी थी। बुधवार की शाम दोनों घोसी कोतवाली पहुंचे और एक-दूसरे के साथ रहने की जिद करने लगे। परिजनों के समझाने के बाद भी नहीं माने और दोनों साथ में कहीं चले गए।

बृहस्पतिवार की शाम करीब चार बजे बगल के गांव सरहरा जमीन सरहरा के सिवान में घर से एक किमी दूर संदिग्ध परिस्थितियों में मीरा का शव मिला। सूचना पर पहुंची पुलिस और फॉरेंसिक टीम ने साक्ष्य जुटाए। मौके पर परिजन भी पहुंच गए। पुलिस ने पंचनामा बनाकर शव को जिला अस्पताल भेजवा दिया।

मीरा का एक बेटा 3 वर्ष और बेटी 4 वर्ष है। मां का शव देख बच्चों का रो-रोकर बुरा हाल था। कोतवाली प्रभारी निरीक्षक प्रमेंद्र सिंह ने बताया कि पति अखिलेश चौहान ने तहरीर दी है। मामले की जांच की जा रही है। जो भी दोषी होगा, उसके विरुद्ध कार्रवाई की जाएगी।

और पढ़े  मायावती- अशोक सिद्धार्थ को राजनीति से संन्यास ले लेना चाहिए, तभी आकाश की वापसी पर विचार हो सकता है
  • Related Posts

    रुदौली- विधायक रामचंद्र यादव की बड़ी सौगात, लगभग साठ लाख से बने पांच आंगनबाड़ी केंद्रों का लोकार्पण

      ग्रामीण बच्चों को बेहतर पोषण, प्रारंभिक शिक्षा और सुविधायुक्त वातावरण उपलब्ध कराने की दिशा में रुदौली विधानसभा क्षेत्र को बड़ी सौगात मिली है। विधायक रामचंद्र यादव ने बुधवार को…

    अंकित हत्याकांड: पूरे गिरोह में कौन-कौन शामिल? सभी के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग, पंचायत में हर पहलू पर चर्चा

    हरियाणवी गायक अंकित बालियान हत्याकांड को लेकर बृहस्पतिवार को बंतीखेड़ा गांव में बुलाई पंचायत में लोगों ने पुलिस की कार्रवाई पर संतोष जताया, लेकिन साथ ही कहा कि पुलिस हत्याकांड…