एसआईआर..31 दिसंबर से पहले हर बूथ पर तैनात होगा BJP का बीएलए, वर्चुअल बैठक में समीक्षा

Spread the love

राज्य में चुनाव आयोग के विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) के शुरू होने से पहले 31 दिसंबर तक भाजपा सभी 11,733 बूथों पर अपने बूथ लेवल एजेंट(बीएलए) तैनात करेगी। इसके लिए मंगलवार को सभी बीएलए-1 के साथ वर्चुअल बैठक में समीक्षा की गई।

राजनीतिक दलों को सभी 11,733 पोलिंग बूथों पर अपने बीएलए तैनात करने हैं। भाजपा ने सभी 70 विधानसभा सीटों पर अपने बीएलए-1 तो तैनात कर दिए हैं लेकिन बीएलए-2 अभी पूरे तैनात नहीं किए हैं। प्रदेश में अभी तक कुल 144 बीएलए-1 नियुक्त हुए हैं, जिसमें भाजपा के 70 शामिल हैं। भाजपा ने कुल मिलाकर 2836 बीएलए तो तैनात कर दिए हैं लेकिन यह आंकड़ा अभी 11,733 से दूर है।

मंगलवार को बीएलए-1 की वर्चुअल बैठक में तय किया गया कि सभी बूथों में बीएलए-2 तैनात करने के लिए तेजी से एक्सरसाइज की जाए। तय हुआ कि जो भी बीएलए-2 के संभावित कार्यकर्ता हैं, उनकी सूची तैयार की जाएगी। निर्वाचन कार्यालय की अपेक्षा के अनुरूप उनके दस्तावेज तैयार करके बीएलए-1 तैनात किए जाएंगे। माना जा रहा है कि एसआईआर में ये बीएलए काफी अहम भूमिका निभाएंगे।

प्रवासियों के लिए भी चलेगा अभियान

एसआईआर से पहले भाजपा सभी प्रवासियों तक पहुंचेगी। उन लोगों को समझाने की कोशिश करेंगे कि वह अपना वोट अपने गांव में बनवाकर यहीं मताधिकार का प्रयोग करें। इसके लिए संगठन के स्तर पर रणनीति बनाई जा रही है। जल्द ही जिम्मेदारियां भी सौंपी जाएंगी।

हम प्रदेशभर में 31 दिसंबर तक सभी बीएलए-2 नियुक्त करके इसकी सूचना मुख्य निर्वाचन अधिकारी कार्यालय को उपलब्ध करा देंगे। एसआईआर के लिए संगठन का हर कार्यकर्ता पूरी गंभीरता से मतदाताओं की मदद करेगा। -कुंदन सिंह परिहार, महामंत्री संगठन, भारतीय जनता पार्टी

और पढ़े  उत्तराखंड- कैबिनेट का फैसला: 7 कानूनों में खत्म होगी कारावास की सजा, जुर्माना राशि बढ़ाई गई

Spread the love
  • Related Posts

    देहरादून- SIR: राजधानी देहरादून में प्री एसआईआर का 66.62% काम पूरा, 10.39 लाख मतदाताओं का मिलान हुआ

    Spread the love

    Spread the loveराजधानी में चल रहे प्री एसआईआर (विशेष गहन पुनरीक्षण) का काम 66.62 प्रतिशत पूरा हो चुका है। शेष मतदाताओं के मिलान के लिए अभियान जारी है। अब तक…


    Spread the love

    देहरादून- विवादित धार्मिक स्थल को लेकर हिंदू संगठनों का थानो में धरना-प्रदर्शन, निर्माण के एक हिस्सा सील

    Spread the love

    Spread the love     जौलीग्रांट थानो क्षेत्र के एक विवादित धार्मिक स्थल को लेकर हिंदू संगठनों द्वारा थानों में जुलूस निकालकर धरना-प्रदर्शन किया गया। हिंदू संगठनों का आरोप है…


    Spread the love