देहरादून: प्रदेश में एकल महिलाओं को अगले महीने से मिलेगा योजना का लाभ…

Spread the love

रकार नए साल में एकल महिलाओं को अगले महीने से योजना का लाभ देने जा रही है। पहली बार शुरू हो रही मुख्यमंत्री एकल महिला स्वरोजगार योजना के तहत 504 पात्र महिलाओं की सूची को अंतिम रूप दिया जा चुका है। महिला सशक्तीकरण एवं बाल विकास मंत्री रेखा आर्या ने सचिवालय में हुई विभागीय बैठक में कहा, योजना से महिलाएं आर्थिक रूप से आत्मनिर्भर बनेंगी।

विभागीय मंत्री ने बैठक में नंदा गौरा योजना की भी समीक्षा की। उन्होंने कहा, योजना के तहत अब तक 11 जिलों की लाभार्थियों की अंतिम सूची तैयार कर ली गई है। इनमें 34852 इंटरमीडिएट पास करने वाली छात्राएं और 6021 जन्म लेने वाली बालिकाएं शामिल हैं। इन सभी को धनराशि वितरित करने के लिए फरवरी प्रथम सप्ताह में कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा।

कैबिनेट मंत्री ने दो अन्य जिलों के लाभार्थियों की सूची को भी जल्द से जल्द अंतिम रूप देने के निर्देश दिए। विभागीय मंत्री के मुताबिक सीएम एकल महिला स्वरोजगार योजना के तहत अब तक 504 पात्र महिलाओं की सूची को अंतिम रूप दिए जाने के साथ ही 331 अन्य पात्र महिलाओं की सूची को भी अंतिम रूप दिया जा रहा है। 

अब सेवानिवृत्त होने पर मिलेंगे एक लाख रुपये

प्रदेश की आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को सेवानिवृत्त होने पर एक अप्रैल से एक लाख रुपये मिलेंगे। विभागीय मंत्री रेखा आर्या ने कहा, इस धनराशि को अगले वित्तीय वर्ष से और बढ़ाए जाने की तैयारी है। बैठक में विभागीय सचिव चंद्रेश कुमार, निदेशक बंसीलाल राणा, उपनिदेशक विक्रम सिंह, मोहित चौधरी आदि उपस्थित रहे।

और पढ़े  उत्तराखंड- कैबिनेट का फैसला: 7 कानूनों में खत्म होगी कारावास की सजा, जुर्माना राशि बढ़ाई गई

वृद्ध महिलाओं के लिए नई योजना लाएगी सरकार

प्रदेश सरकार वृद्ध महिलाओं के लिए एक अन्य योजना लाने जा रही है। महिला सशक्तीकरण एवं बाल विकास मंत्री रेखा आर्या के मुताबिक प्रदेश की वृद्ध महिलाओं को आर्थिक, सामाजिक, स्वास्थ्य और भावनात्मक संबल देने के उद्देश्य से नई योजना तैयार की जा रही है। इस योजना का स्वरूप कैसा होगा इसके लिए अधिकारी गांव-गांव जाकर वृद्ध महिलाओं का सर्वे करेंगे। जरूरतमंदों के सुझाव के बाद ही योजना को अंतिम रूप दिया जाएगा।

यह मिलेगा लाभ

प्रदेश की पात्र महिलाओं को सीएम एकल महिला स्वरोजगार योजना के तहत दो लाख की परियोजना पर 75 प्रतिशत की सब्सिडी मिलेगी।


Spread the love
  • Related Posts

    होली: रंग और उमंग में डूबा उत्तराखंड, गली-गली उल्लास, होल्यारों ने बढ़ाई रौनक

    Spread the love

    Spread the loveउत्तराखंड में होली का उत्सव पहाड़ से लेकर मैदान तक पूरे उल्लास के साथ मनाया जा रहा है। सुबह से ही होली का जश्न शुरू हो गया। कहीं…


    Spread the love

    उत्तराखंड चुनाव 2027- BJP अध्यक्ष बोले-अनावश्यक दावेदारी से विवाद की स्थिति पैदा न करें दायित्वधारी

    Spread the love

    Spread the love   उत्तराखंड भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट ने कहा कि दायित्वधारी आगामी विधानसभा चुनाव के लिए अनावश्यक दावेदारी से विवाद की स्थिति पैदा न करें। पार्टी को…


    Spread the love