देहरादून: शंकराचार्य के साथ हुई घटना से चारधाम तीर्थ पुरोहित महापंचायत में आक्रोश, उच्चस्तरीय जांच की मांग

 

प्रयागराज माघ मेले में मौनी आमावस पर्व पर ज्योतिषपीठ के शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती महाराज के साथ हुई घटना की चारधाम तीर्थपुरोहित महापंचायत ने कड़ी निंदा की है। महापंचायत ने इस मामले की उच्चस्तरीय जांच की मांग की है।

चारधाम तीर्थ पुरोहित महापंचायत के अध्यक्ष सुरेश सेमवाल ने कहा कि माघ मेले के दौरान ज्योतिष पीठ के शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती महाराज एवं अन्य साधु संतों के साथ जो अशोभनीय व्यवहार पुलिस व प्रशासन ने किया, उसकी महापंचायत कड़ी निंदा करती है। उन्होंने कहा, सनातन धर्म के उच्च पदस्थ धर्माचार्य के साथ इस तरह की घटना निंदनीय है। यमुनोत्री मंदिर समिति के प्रवक्ता पुरुषोत्तम उनियाल ने कहा कि यह सनातन धर्म पर हमला है।

ब्रह्म कपाल तीर्थ पुरोहित पंचायत समिति के केंद्रीय अध्यक्ष उमेश सती ने कहा कि यह अशोभनीय व्यवहार सनातन का अपमान है। इस प्रकरण की उच्चस्तरीय जांच कर दोषियों पर कार्रवाई होनी चाहिए। केदार सभा के सदस्य एवं चार धाम महा पंचायत के उपाध्यक्ष संतोष त्रिवेदी ने इसे सनातन धर्म पर हमला बताते हुए कहा कि यह निंदनीय है और ऐसे लोगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जानी चाहिए।

और पढ़े  केदारताल ट्रैक: जीवन की उम्मीद के लिए खतरा बनी हुई है बर्फबारी, लापता पर्वतारोहियों की तलाश में मुश्किलें
  • Related Posts

    देहरादूनमंत्री रेखा आर्या के पति गिरफ्तार: जेल में ही मनेगी साहू की दिवाली, प्रेस कॉन्फ्रेंस में होंगे कई अहम खुलासे

    कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या के पति गिरधारी लाल साहू को पुलिस ने झांसी से गिरफ्तार कर लिया है। साहू की दीवाली अब जेल में ही मनेगी। आज दोपहर देहरादून पुलिस मामले में प्रेस कांफ्रेंस…

    वरिष्ठ पत्रकार डॉ. गिरीश रंजन तिवारी को उत्तराखंड गौरव पुरस्कार, गृह मंत्री शाह से सम्मानित

    उत्तराखंड राज्य स्थापना दिवस कार्यक्रम में अमर उजाला के वरिष्ठ पत्रकार और कुमाऊं विवि के पत्रकारिता विभाग के पूर्व विभागध्यक्ष व लेखक डॉ. गिरीश रंजन तिवारी को उत्तराखंड राज्य गौरव…