सिंगर पवनदीप राजन: पवनदीप की सेहत में हुआ सुधार, बेटे पर प्यार लुटाती दिखीं मां

Spread the love

 

इंडियन आइडल 12 के विजेता सिंगर पवनदीप राजन की हालत में दिन-ब-दिन सुधार आ रहा है। आज उनकी टीम ने सोशल मीडिया पर दो खास तस्वीरें शेयर की हैं, जो हॉस्पिटल की है। इन तस्वीरों में दोनों मां-बेटे के चेहरे पर प्यारी सी मुस्कान दिखाई दे रही है, जो पवन की अच्छी सेहत की ओर इशारा कर रही है। पवन की इस पोस्ट पर उनके फैंस खुश हैं और लगातार अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं।

पवन का इंस्टाग्राम पोस्ट
पवन की टीम या उनके किसी फैमिली मेंबर ने आज इंस्टाग्राम पर पवन की दो तस्वीरें शेयर की हैं। इन दोनों तस्वीरों में मां और बेटे बेहद खुश नजर आ रहे हैं। एक तस्वीर में पवन के साथ उनकी मां गले लगाते तस्वीर खिंचवा रही हैं। वहीं दूसरी तस्वीर में पवन की मां उनके माथे को चूमती नजर आ रही है। ये दोनों ही तस्वीरें खुशी, प्यार और इमोशनल को दर्शाती हैं। इन तस्वीरों पर फैंस जमकर प्यार बरसा रहे हैं और पवन की अच्छी सेहत की कामना कर रहे हैं।

 

पवन की पोस्ट पर सेलेब्स और फैंस के कमेंट्स
सिंगर वैशाली ने लिखा, ‘जल्दी ठीक हो जाओ रॉकस्टार’, एक्टर अनुप सोनी ने लाल दिल वाले इमोजी बनाए हैं। एक फैन ने लिखा, ‘जल्दी ठीक हो जाओ भाई’, एक और फैन ने लिखा, ‘ढेर सारा आशीर्वाद पवन दा….हमेशा ऐसे ही मुस्कुराते रहो’, एक और फैन ने लिखा, ‘भगवान आपका भला करे।’

कैसे हुआ था पवन का एक्सीडेंट
5 मई की रात पवनदीप राजन, उनके परिवार और फैंस के लिए काफी मुश्किल भरी थी। दरअसल, पवन मुरादाबाद से दिल्ली आने के लिए अहमदाबाद एयरपोर्ट जा रहे थे। रोड पर उनका एक्सीडेंट हुआ, जिसके बाद उन्हें भारी चोटें आईं। सिंगर को तुरंत अस्पताल में भर्ती करवाया गया, जहां उनकी 6 सर्जरी हुई।इसके बाद अगले दिन उनकी 3 और सर्जरी हुई थीं, जो तकरीबन 8 घंटे तक चलीं। इसके बाद पवनदीप को आईसीयू में शिफ्ट किया गया था। अब उनकी हालत में काफी सुधार है।

Spread the love
और पढ़े  आंधी-बारिश के साथ राज्य में बदला मौसम, गाजियाबाद और नोएडा में जमकर बारिश
  • Related Posts

    उत्तरकाशी- गंगोत्री और हर्षिल में बर्फबारी का सिलसिला जारी, हाईवे सुक्की टॉप में वाहनों के लिए हुआ बंद

    Spread the love

    Spread the love     उत्तरकाशी हर्षिल घाटी में शुक्रवार सुबह से लगातार जारी बर्फबारी के कारण गंगोत्री हाईवे सुक्की टॉप में वाहनों की आवाजाही के लिए बंद हो गया…


    Spread the love

    उत्तराखंड: प्रदेश में 1 अप्रैल से शुरू किया जाएगा राष्ट्रीय घरेलू आय सर्वेक्षण, मार्च 2027 तक चलेगा

    Spread the love

    Spread the love     उत्तराखंड में एक अप्रैल से राष्ट्रीय घरेलू आय सर्वेक्षण शुरू किया जाएगा, जो सर्वे मार्च 2027 तक चलेगा। प्रत्येक परिवार की आय से संबंधित आंकड़े…


    Spread the love