उत्तराखंड का मौसम: बदला मौसम, नैनीताल में बारिश शुरू, ओलावृष्टि से भीमताल में किसान हुए परेशान

उत्तराखंड के कुमाऊं में मौसम ने करवट बदल ली। आज सुबह से ही नैनीताल, हल्द्वानी, ऊधमसिंह नगहर, पिथौरागढ़, अल्मोड़ा व बागेश्वर जिलों में रुक-रुककर बारिश हो रही है। नैनीताल समेत पहाड़ी जिलों में ठंड बढ़ने लगी है। बारिश और ओलावृष्टि से किसान परेशान है। मूसलाधार बारिश के साथ ओलावृष्टि के कारण किसानों को काफी नुकसान झेलना पड़ रहा है।

चंपावत जिले के टनकपुर में 25 एमएम बारिश होने से लोगों को गर्मी से राहत मिली है। चंपावत मुख्यालय में एक एमएम बारिश हुई है। बारिश से लोगों ने थोड़ी राहत की सांस ली है। बुधवार को करीब 10.30 बजे ओले के साथ तेज बारिश हुई जबकि तड़के भी बारिश हुई। वहीं, खटीमा में आज सुबह से बारिश जारी है। खटीमा बाजार क्षेत्र में कुछ स्थानों पर नालियां चोक होने और कीचड़ की समस्या बनी हुई है।

भवाली और चाय बागान घोड़ाखाल में भारी ओलावृष्टि से चाय की पत्तियों में  काफी नुकसान हुआ है। चाय बागान के प्रबंधक नवीन चन्द्र पांडे ने बताया कि भारी ओलावृष्टि के कारण घोड़ाखाल चाय बागान की हरी पत्तियों में 30 से 35 प्रतिशत लगभग नुकसान की आशंका है। भवाली, पदमपूरी, धारी मे भी ओलावृष्टि हुई है।

भीमताल में बुधवार की दोपहर 2 बजे हुई ओलावृष्टि से किसानों की फसलों को नुकसान पहुंचा है। किसान ओलों का साइज देखकर भी हैरान रह  गए। किसानों ने बताया कि ओलों का साइज 50 ग्राम से 100 ग्राम तक था। उन्होंने कहा कि इतने बड़े ओलों के गिरने से खेतों में लगाई शिमला मिर्च, टमाटर, बीन, आलू की फसल को भारी नुकसान पहुंचा है। किसान ललित पांडे ने कहा कि उन्होंने कहा ओलावृष्टि से किसान को आर्थिक रूप से नुकसान पहुंचा है।

और पढ़े  हरिद्वार: पत्नी को दूसरे के साथ देखकर पति-ससुर ने पीटा, सिर पर हेलमेट से वार, चुन्नी से गला घोंटने की कोशिश
  • Related Posts

    उत्तराखंड के मदरसों में शुक्रवार की छुट्टी रद्द, अब रविवार को होगा अवकाश

    उत्तराखंड में शिक्षा विभाग से मान्यता लेने वाले और मान्यता के लिए आवेदन करने वाले 206 मदरसों में अब शुक्रवार को साप्ताहिक अवकाश नहीं होगा। इनमें अन्य विद्यालयों की तरह…

    अंतिम चरण में चारधाम यात्रा: दर्शन के लिए उमड़ रही भीड़, बना नया रिकॉर्ड, श्रद्धालुओं का आंकड़ा 60 लाख पार

    चारधाम यात्रा अंतिम चरण में है। केदारनाथ व बदरीनाथ धाम में दर्शन के लिए श्रद्धालुओं की काफी भीड़ है। अब तक दर्शन करने वाले श्रद्धालुओं का आंकड़ा 60 लाख पार…