Sidhu Moosewala : उनके पैतृक गांव में पहुंचा मूसेवाला का शव,बस अब से कुछ ही देर में होगा अंतिम संस्कार, श्रद्धांजलि देने उमड़े प्रशंसक की भारी भीड़

सिद्धू मूसेवाला का शव उनके पैतृक गांव पहुंच गया है। मौके पर उनके हजारों प्रशंसक मौजूद हैं। कुछ ही देर में उनका अंतिम संस्कार किया जाएगा। बठिंडा से मानसा तक पंजाब पुलिस ने सुरक्षा के सख्त इंतजाम किए हुए है। बठिंडा में एंट्री प्वाइंट पर भी पुलिस ने नाकाबंदी की है, यहां पर गाड़ियों की चेकिंग की जा रही। मंगलवार को सिद्धू मुस्सेवाला को अंतिम विदायगी देने बड़ी गिनती में समर्थक गांव मुस्सेवाला में पहुंच रहे है। रास्ते में पुलिस द्वारा चेकिंग के लिए रोके जा रहे वाहन सवारों का कहना था कि अगर मानसा पुलिस ने पहले से ही इतनी सख्त सुरक्षा की होती तो शायद आज सिद्धू हम सब के बीच होते। सिद्धू के समर्थकों का कहना है कि सिद्धू पर हमले को लेकर सीआईडी और इंटेलिजेंस विंग पूरी तरह फेल रहे है। सिद्धू अकेले मानसा का ही नही था उसने पूरी दुनिया में अपना नाम बनाया था।
पंजाबी गायक सिद्धू मूसेवाला का मानसा के गांव जवाहरके में रविवार शाम अज्ञात व्यक्तियों ने अंधाधुंध गोली मारकर कत्ल कर दिया था। हमलावरों का अभी तक मानसा पुलिस को कोई भी सुराग नहीं मिला है। एक चश्मदीद प्रिंस के अनुसार सिद्धू मूसेवाला की थार गाड़ी को पीछा करके एक व्यक्ति ने टायर में गोलियां मारी और बाद में एक और व्यक्ति ने मूसेवाला पर अंधाधुंध फायरिंग की। मूसेवाला के कत्ल को लेकर पंजाब की सियासत गरमा गई है। कांग्रेस नेता प्रताप सिंह बाजवा, कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग ने सिद्धू मूसेवाला के कत्ल को लेकर मुख्यमंत्री भगवंत मान व आप सरकार को घेरा है। उन्होंने मूसेवाला की सुरक्षा वापस लेने पर भी सरकार पर सवाल उठाए हैं। सिद्धू परिवार के साथ दुख साझा करने के लिए प्रसिद्ध गायक गुरदास मान, गायक आर नेत, गायक अफसाना खां भी पहुंचे।

और पढ़े  तमिलनाडु: जेल से 17 कैदी फरार होने पर CM विजय का बड़ा एक्शन, जेल अफसरों पर गिरी गाज, 17 कर्मचारी निलंबित
  • Related Posts

    ईरान की ट्रंप को चेतावनी: जवाबी कार्रवाई हम तय करेंगे, ब्रिटेन की नौसेना-वायुसेना को घोषित किया आतंकवादी संगठन

    ईरान के रक्षा मंत्री मेहरदाद अखलाघी ने रविवार को अमेरिका को चेतावनी दी। उन्होंने कहा कि तेहरान पर कोई भी हमला हुआ तो ईरान उसका उचित, निर्णायक और प्रभावी जवाब…

    नेपाल में 4.30 मीटर लंबी सुरंग खोदकर फरार हुए 8 कैदी, तलाश में जुटी 34 पुलिसकर्मियों की टीम

    नेपाल के डोल्पा जिले के सदरमुकाम दुनै स्थित जिला कारागार से सुरंग खोदकर आठ कैदियों के फरार होने का मामला सामने आया है। फरार कैदियों में दुष्कर्म और चोरी के…