श्याम तुलसी के निखिल यानी मनु कृष्णा बने दर्शको के चहेते

श्याम तुलसी के निखिल यानी मनु कृष्णा बने दर्शको के चहेते

लखनऊ –
अपने लाजवाब अभिनय और कमाल की अदाकारी से Zee गंगा चैनेल के मशहूर सीरियल श्याम तुलसी के मनु कृष्णा यानी आप सभी के निखिल दर्शको के चहेते बन गये है । मनु कृष्णा बहुत उम्दा कलाकार है जिन्होंने कई सारे हिंदी सिरियल्स में अपने अभिनय का जलवा बिखेरा है।
मनुकृष्णा प्रभु श्री राम की नगरी अयोध्या से बिलॉन्ग करते हैं और उनकी पढ़ाई लिखाई शाने अवध लखनऊ एवं अयोध्या में हुई। बता दे मनु कृष्णा ने अपने फिल्मी सफर की शुरुआत रंगमंच थिएटर से कि वहां से उन्होंने अभिनय की बारीकियों को समझा और कई सारे नाटकों में अभिनय किया।श्याम तुलसी के निखिल यानी मनु कृष्णा बने दर्शको के चहेते
काफी समय मुम्बई में स्ट्रगल के बाद प्रकाश झा के सीरियल सुनैना में मुख्य अभिनेता के तौर पर टी वी पर पहली बार नजर आयें बबुआ फ़िल्म मे मुख्य अभिनेता और ब्लैक बोर्ड vs वाइट बोर्ड मे मुख्य खलनायक उसके बाद वो कई सारे चर्चित सीरियल जैसे “तेरा बाप मेरा बाप” “चोर पुलिस” श्री प्राणनाथ” डी डी नेशनल के सीरियल ऎसा प्रेम कहाँ एवं “फिर सुबह होगी” आदि में अपने अभिनय के जलवा दिखाया।
वहीं बात सीरियल श्याम तुलसी करे तो श्याम तुलसी पारिवारिक ताने बाने से बुनी कहानी से सजा सीरियल है इस सीरियल में मनु कृष्णा मुख्य भूमिका में निखिल नाम के किरदार में है जिसमे उनके अपोजिट फीमेल लीड में अलीशा शर्मा श्यामा के किरदार में है इन दोनों लोगो की जोड़ी को दर्शक बहुत पसंद कर रहे है। ये सीरियल फैमिली ड्रामा के साथ साथ समाज को संदेश भी दे रहा है कि इंसान के टैलेंट को उसके रंग रूप से नही जांचा जा सकता है काले और सांवले दिखने वाले लोग भी दुनिया मे अपने टैलेंट का झंडा गाड़ सकते है।
इस सीरियल में मनु कृष्णा ,अलीशा शर्मा के अलावा स्वीटी दत्तानी सासु माँ के किरदार में गौरव झा ससुर के किरदार में है। इस सीरियल के निर्माता है मीनाक्षी सागर,विजय आर यादव व संजय यादव और निर्देशक चेतन शर्मा है।

और पढ़े  नवंबर में कितने दिन बंद रहेंगे स्कूल?: दिवाली, भैया दूज से लेकर छठ तक... देखें छुट्टियों की पूरी सूची
  • Related Posts

    ईरान की ट्रंप को चेतावनी: जवाबी कार्रवाई हम तय करेंगे, ब्रिटेन की नौसेना-वायुसेना को घोषित किया आतंकवादी संगठन

    ईरान के रक्षा मंत्री मेहरदाद अखलाघी ने रविवार को अमेरिका को चेतावनी दी। उन्होंने कहा कि तेहरान पर कोई भी हमला हुआ तो ईरान उसका उचित, निर्णायक और प्रभावी जवाब…

    नेपाल में 4.30 मीटर लंबी सुरंग खोदकर फरार हुए 8 कैदी, तलाश में जुटी 34 पुलिसकर्मियों की टीम

    नेपाल के डोल्पा जिले के सदरमुकाम दुनै स्थित जिला कारागार से सुरंग खोदकर आठ कैदियों के फरार होने का मामला सामने आया है। फरार कैदियों में दुष्कर्म और चोरी के…