यश कुमार की फिल्म “मर्यादा सात फेरों की” की शूटिंग हुई कंप्लीट

Spread the love

यश कुमार की फिल्म “मर्यादा सात फेरों की” की शूटिंग हुई कंप्लीट

गोरखपुर – यश कुमार और मिथिला पुरोहित जोया खान स्टारर भोजपुरी फिल्म “मर्यादा सात फेरों की” की शूटिंग हुई कंप्लीट जल्द ही फिल्म का पोस्ट प्रोडक्शन शुरू किया जायेगा।
इस फिल्म का निर्माण आभ्या आराध्या फिल्म्स के बैनर तले हुआ है जिसके निर्माता कुणाल किशोर है।
फिल्म के निर्माता कुणाल किशोर ने बताया कि आधुनिकता की इस चकाचौंध में युवा पीढ़ी विवाह के सात फेरों की मर्यादा को भूल रहे है, हिंदू धर्म के रीति रिवाजों में सात फेरों की क्या महत्वा है इस से आज की जेनरेशन अनभिज्ञ है। यही विषय हमारी फिल्म का उद्देश्य है ताकि आज की युवा पीढ़ी हमारी फिल्म के माध्यम से सात फेरों और रिश्तों की मर्यादा को समझे और अपने जीवन में बदलाव लाए।
फिल्म में केंद्रीय भूमिका में वर्स्टाईल एक्टर यश कुमार जोया खान और मिथिला पुरोहित है।
बाकी बात यश कुमार की करे तो वो हमेशा एक अलग किरदार करते नजर आते है और आप लोगो ने उन्हें कई अलग किरदारों को निभाते हुए देखा होगा ,अब इस फिल्म में उनका ये नया अवतार दर्शकों को लुभाने में किस कदर कारगर होगा ये फिल्म देखने के बाद पता चलेगा। फिल्म की इस रोचक कहानी को संदीप स्वरांश ने लिखा है और फिल्म का निर्देशन कर रहे है विष्णु शंकर बेलू जो एक बेहतरीन निर्देशक के साथ साथ एक लाजवाब अभिनेता भी है। फिल्म में गीत संगीत की बात करे तो फिल्म में बहुत ही खूबसूरत गीत संगीत है जिसे सजाया साजन मिश्रा ने। फिल्म का छायांकन कर रहे है विजय मंडल और फिल्म के प्रचारक सोनू यादव एडिफ्लोर है। कार्यकारी निर्माता शेखर यादव,प्रोडक्शन मैनेजर सुभाष प्रजापति और बिपिन सिंह।
फिल्म में मुख्य भूमिका में यश कुमार,जोया खान,मिथिला पुरोहित,अनूप अरोड़ा,नीलम पांडेय,संजय वर्मा,जय प्रकाश सिंह,परी सिंघानिया, सोनल त्रिवेदी आदि कई कलाकार नजर आयेंगे।

और पढ़े  खून: हिस्ट्रीशीटर भाई की हत्या, पुलिस ने मुठभेड़ में आरोपी को किया गिरफ्तार

Spread the love
  • Related Posts

    लखनऊ हत्याकांड-: वेब सीरीज से सीखा था शव काटने का तरीका, बाप के टुकड़े-टुकड़े करने में नहीं कांपे हाथ

    Spread the love

    Spread the loveआशियाना के सेक्टर एल में रहने वाले पैथालॉजी संचालक व शराब कारोबारी मानवेंद्र सिंह (49) की हत्या के बाद उनका बेटा अक्षत शव को ठिकाने लगाने के लिए…


    Spread the love

    CM योगी का निर्देश- सभी कर्मचारियों का वेतन होली से पहले देना सुनिश्चित करें

    Spread the love

    Spread the loveमुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अधिकारियों को सभी कर्मचारियों का वेतन होली से पहले देने का निर्देश दिया है। उन्होंने कहा कि आउटसोर्सिंग / संविदाकर्मी/ सफाईकर्मी आदि सभी कर्मियों…


    Spread the love

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *