शर्मनाक हार : उत्तरप्रदेश चुनाव में मिली करारी हार पर मायावती का बड़ा एक्शन।।

Spread the love

बसपा सुप्रीमो मायावती ने यूपी चुनाव में हार पर बड़ा एक्शन लिया है। उन्होंने रविवार को पार्टी की सभी इकाइयों को भंग कर दिया है। उन्होंने हार के कारणों पर समीक्षा के लिए बैठक बुलाई है। जिसमें पार्टी पदाधिकारियों के साथ हारे हुए 402 प्रत्याशी भी बुलाए गए हैं।
यूपी विधानसभा चुनाव 2022 में बसपा प्रदेश की 403 विधानसभा सीटों में से सिर्फ एक सीट पर ही जीत दर्ज कर सकी है। इस शर्मनाक प्रदर्शन के बाद राजनीतिक पंडितों का कहना है कि बसपा लगभग खत्म हो चुकी है। उसके वोटबैंक का एक बड़ा हिस्सा भी भाजपा और अन्य पार्टियों में शिफ्ट हो चुका है।
मायावती ने बैठक में हार की समीक्षा करने के लिए हारे हुए 402 प्रत्याशियों को भी बुलाया है। 2007 में प्रदेश में पूर्ण बहुमत की सरकार बनाने के बाद 2022 में पार्टी के सिर्फ एक सीट पर ही सीमित हो जाने से सभी हैरान हैं।

इस बैठक में लोकसभा चुनाव 2024 के लिए भी रणनीति तय की जाएगी। 2019 के लोकसभा चुनाव में बसपा ने सपा के साथ गठबंधन कर लड़ा था और 10 सीटों पर जीत दर्ज की थी।


Spread the love
और पढ़े  DJ पर जमकर थिरके राजपाल-: भतीजी की शादी में बच्चों संग नाचे अभिनेता, विदाई पर हुए भावुक
  • Related Posts

    आयकर विभाग की छापेमारी, बसपा विधायक उमाशंकर सिंह के घर से 10 करोड़ नकदी बरामद

    Spread the love

    Spread the loveराजधानी लखनऊ में बसपा के इकलौते विधायक उमाशंकर सिंह और उनके करीबियों के घर पर बुधवार से जारी आयकर टीम का छापा गुरुवार को समाप्त हो गया। उनके…


    Spread the love

    1 अप्रैल से महंगी हो जाएगी जमीन, लागू होगी सर्किल रेट, पार्क फेसिंग और कॉर्नर प्लॉट पर इतने बढ़ेंगे दाम

    Spread the love

    Spread the loveसंपत्ति पंजीकरण की प्रक्रिया को अधिक पारदर्शी और सरल बनाने के लिए एक अप्रैल से सर्किल रेट का निर्धारण नए मानक और प्रारूप पर होगा। महानिरीक्षक के निर्देश…


    Spread the love

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *