शाहजहाँपुर: दूर से देख सकेंगे लड़ाकू विमानों के करतब

Spread the love

 

मंडलायुक्त सौम्या अग्रवाल की अध्यक्षता में, जिलाधिकारी धर्मेंद्र प्रताप सिंह, पुलिस अधीक्षक राजेश द्विवेदी, एयरफोर्स स्टेशन बरेली के मुख्य प्रशासनिक अधिकारी ग्रुप कैप्टन मुदित माथुर, तथा मुख्य विकास अधिकारी डॉ. अपराजिता सिंह की उपस्थिति में जनपद शाहजहाँपुर के तहसील जलालाबाद अंतर्गत ग्राम पीरू के पास स्थित गंगा एक्सप्रेसवे हवाई पट्टी पर महत्वपूर्ण समन्वय बैठक का आयोजन किया गया। बैठक का उद्देश्य 2 से 3 मई 2025 के मध्य वायुसेना अभ्यास के सफल एवं सुरक्षित संचालन हेतु आवश्यक व्यवस्थाओं की समीक्षा एवं समन्वय सुनिश्चित कराना।

बैठक में मंडलायुक्त ने सीटिंग प्लान, सीसीटीवी स्थापना, बैरीकेडिंग, फेंसिंग, वाहन पार्किंग जैसी व्यवस्थाओं की गहन समीक्षा करते हुए अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए कि समस्त तैयारियां समयबद्ध एवं मानक अनुसार पूर्ण कर ली जाएं। उन्होंने विशेष रूप से निर्देशित किया कि 2 मई को माननीय मुख्यमंत्री के प्रस्तावित कार्यक्रम को दृष्टिगत रखते हुए कोई भी व्यवस्था अपूर्ण न रहे।

जिलाधिकारी ने विद्युत आपूर्ति, पेयजल उपलब्धता, आपातकालीन चिकित्सकीय सहायता, अधिकारियों एवं कर्मचारियों हेतु आवासीय सुविधाओं, मोबाइल टॉयलेट्स जैसी व्यवस्थाओं की प्राथमिकता पर सुनिश्चितता के निर्देश दिए। साथ ही, डीपीआरओ को निर्देशित किया गया कि आसपास के क्षेत्रों में व्यापक साफ सफाई एवं स्वच्छता सुनिश्चित की जाए।


Spread the love
और पढ़े  जस्टिस वर्मा ने दिया पद से इस्तीफा, दिल्ली वाले घर में मिले थे भारी मात्रा में जले हुए नोट
  • Related Posts

    उस्ताद गुलाम मुस्तफा खान की शिष्या थीं आशा भोसले, ‘झुमका गिरा रे…’ गाना गाकर बरेली को दी नई पहचान

    Spread the love

    Spread the love   बदायूं के सहसवान-रामपुर संगीत घराने की परंपरा के संगीतकारों का नाम देश ही नहीं दुनिया में रोशन रहा है। बॉलीवुड की दिग्गज गायिका आशा भोसले भले…


    Spread the love

    Accident: कोयले से लदा कंटेनर पलटा, मलबे में दबकर कई लोगों के अंग-भंग, 2 शव मिले, राहत कार्य जारी

    Spread the love

    Spread the loveकन्नौज जिले के छिबरामऊ कोतवाली क्षेत्र में तालग्राम रोड पर भाऊलपुर चौराहे के पास रविवार सुबह एक बड़ा हादसा हो गया, जब कोयला लदा एक कंटेनर अनियंत्रित होकर…


    Spread the love