बांकेबिहारी मंदिर- आज अक्षय तृतीया पर चरण दर्शन देंगे ठाकुर श्रीबांकेबिहारी, शाम को सर्वांग दर्शन से धन्य होंगे भक्त

Spread the love

 

 

क्षय तृतीया पर्व पर बुधवार को ठाकुर श्रीबांकेबिहारी भक्तों को चरण दर्शन देंगे। मंदिर के सेवायत गोस्वामी उन्हें शीतलता प्रदान करने के लिए उनके चरणों में सृष्टि के प्रतीक स्वरूप में चंदन के गोले सेवित करेंगे, जबकि शाम के समय आराध्य के सर्वांग दर्शन पाकर भक्तजन अपने को कृतार्थ करेंगे। करीब सौ किलो चंदन ठाकुर को सेवित किया जाएगा।

यह दर्शन वर्ष में एक बार होते हैं। करीब सौ किलो चंदन सेवित किया जाएगा। अक्षय तीज पर बांकेबिहारी महाराज के चरण व सर्वांग दर्शन का विशेष महत्व है।

 

मान्यता है कि सृष्टि का आरंभ और अंत प्रभु चरणों से ही होता है। इसीलिए सृष्टि के प्रथम दिवस के रूप में मान्यता प्राप्त अक्षय तीज के दिन ही साल में सिर्फ एक बार ठाकुरजी के चरणों में सृष्टि के प्रतीक रूप चंदन के गोले के दर्शन कराए जाते हैं।

इस विशेष तिथि पर आराध्य के संपूर्ण श्रीअंग पर सनील के कपड़े से मलयागिरि चंदन का लेपन किया जाएगा। ठाकुरजी को चंदनी रंग की रेशमी धोती तथा बहुमूल्य आभूषण, चरणों में स्वर्ण रजत पायल और चरण चौकी धारण कराई जाएगी। ऐसी मान्यता है कि अक्षय तीज पर पायल अर्पण करने से अविवाहित कन्याओं को अति शीघ्र ही अच्छे जीवन साथी की प्राप्ति हो होती है।

दो लाख श्रद्धालुओं ने किए बांकेबिहारी के दर्शन
अक्षय तृतीया पर ठाकुर श्रीबांकेबिहारी के साल में एक बार होने वाले चरण दर्शन के लिए भक्तों के आने का सिलसिला सोमवार से ही शुरू हो गया। मंदिर प्रबंधन का दावा है कि मंगलवार को करीब दो लाख श्रद्धालुओं ने आराध्य के दर्शन किए। बुधवार और अगले दो दिन में आठ लाख श्रद्धालुओं के आने का अनुमान है। भीड़ नियंत्रण के लिए पुलिस ने मंदिर के आसपास और चौक-चौराहों पर बंदोबस्त किए हैं।

और पढ़े  एक शक ने उजाड़ दिया परिवार: तीन बच्चों के साथ महिला ने खाया जहर, दो मासूम समेत तीन की मौत, एक गंभीर

बढ़ सकता है दर्शन करने का समय
बांकेबिहारी मंदिर के सेवायत नितिन सांवरिया ने बताया कि बुधवार सुबह और शाम के दर्शन का समय बढ़ सकता है। सुबह 7.45 बजे से दोपहर 12 बजे और शाम 5.30 बजे से रात 9.30 बजे तक दर्शन होंगे। भीड़ के मद्देनजर पुलिस-प्रशासन और सेवायत आपसी सहमति से इस समय में सुबह और शाम एक-एक घंटे की वृद्धि कर सकते हैं।


Spread the love
  • Related Posts

    हिट हुआ नोएडा एयरपोर्ट: 15 शहरों से जुड़ा, 2.6 गुना बढ़ी फ्लाइट की संख्या, तीन गुना हुआ ट्रैफिक

    Spread the love

    Spread the love नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट पहले ही महीने में यात्रियों और एयरलाइंस की पसंद बनकर उभरा है। एक महीने के भीतर एयरपोर्ट से उड़ानों की संख्या 2.6 गुना बढ़…


    Spread the love

    आज राम मंदिर मामले में आ सकती है SIT रिपोर्ट,चंपत की नाकामी पर मुहर, भर्ती प्रक्रिया-नियमों में दी थी ढील

    Spread the love

    Spread the loveराम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले में एसआईटी की विस्तृत जांच रिपोर्ट में ट्रस्ट के पूर्व महासचिव चंपत राय की लापरवाही व निगरानी में नाकामी की पुष्टि हुई है।…


    Spread the love