शाहजहांपुर: पूरा सेटअप के साथ थे आरोपी,नकली नोट छापने वाले पैथोलॉजिस्ट समेत 3 गिरफ्तार..

Spread the love

 

शाहजहांपुर के चौक कोतवाली क्षेत्र में पुलिस ने नकली नोट छापने वाले गिरोह को पकड़ा है। सोमवार सुबह बरेली हाईवे से उमरगंज जाने वाले कच्चे मार्ग पर घेराबंदी कर तीन लोगों को पकड़ा। उनके कब्जे से चार लाख 61 हजार के नकली नोट मिले। इन्हें चलाने के लिए मास्टरमाइंड शाहजहांपुर में किराये पर रहने के लिए आ रहा था।

एसपी राजेश द्विवेदी ने बताया कि पकड़े गए आरोपियों में मुरादाबाद जिले के थाना कुंदरकी क्षेत्र के कमालपुर फतेहाबाद निवासी डॉ. नफीस अहमद, उत्तराखंड के ऊधमसिंह जिले के थाना ट्रांजिट कैंप क्षेत्र के मोहल्ला तीन पानी डाम फुलसूंगा रुद्रपुर निवासी पंकज गंगवार व शाहजहांपुर जिले की चौक कोतवाली क्षेत्र की आनंदपुरम कॉलोनी निवासी निखिल मिश्रा है।

 

नकली नोट छापने के उपकरण कब्जे में लिए 
आरोपियों के पास से मिले नकली नोट छापने के उपकरणों को कब्जे में ले लिया गया है। पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि निखिल ने शाहजहांपुर में कमरा किराए पर दिलाने के लिए बुलाया था, इसलिए मास्टमाइंड डॉ. नफीस पूरा सेटअप लेकर शाहजहांपुर आ रहा था।

नकली नोट 20 प्रतिशत के हिसाब से ब्रोकर को दिए जाते हैं। पूछताछ में आरोपी डॉ. नफीस ने बताया कि वह पैथोलॉजिस्ट है। काम चल नहीं रहा था। बेरोजगारी चलते रामपुर के रहने वाले गुरु जाकिर से नकली नोट बनाने का हुनर सीखा था। उनकी कोरोना काल में मौत हो गई थी। इसके बाद से यही काम कर रहा था।

Spread the love
और पढ़े  यूपी- राज्य में पंचायत चुनाव टलना लगभग तय,अब विधानसभा चुनाव के बाद ही शुरू होगी प्रक्रिया, 26 मई तक है कार्यकाल
  • Related Posts

    अयोध्या- गुलाबबाड़ी परिसर में चला स्वच्छता अभियान, विधायक व महानगर अध्यक्ष ने किया जनसंपर्क

    Spread the love

    Spread the love       शहर के गुलाबबाड़ी परिसर में रविवार को स्वच्छता अभियान चलाकर जनजागरूकता का संदेश दिया गया। इस अभियान में विधायक वेद प्रकाश गुप्ता एवं भाजपा…


    Spread the love

    उस्ताद गुलाम मुस्तफा खान की शिष्या थीं आशा भोसले, ‘झुमका गिरा रे…’ गाना गाकर बरेली को दी नई पहचान

    Spread the love

    Spread the love   बदायूं के सहसवान-रामपुर संगीत घराने की परंपरा के संगीतकारों का नाम देश ही नहीं दुनिया में रोशन रहा है। बॉलीवुड की दिग्गज गायिका आशा भोसले भले…


    Spread the love