Shahjahanpur:- आंधी और आग ने मिलकर मचाई तबाही, खुदागंज में 100 बीघा गेहूं की फसल जलकर राख

Spread the love

 

 

शाहजहांपुर जिले में पश्चिमी विक्षोभ के असर से शुक्रवार देर रात आई तेज आंधी और उसके साथ हुई बारिश के दौरान ग्रामीण क्षेत्रों में तमाम घरों के छप्पर और टिन शेड उड़ गए। आंधी चलने से गेहूं की फसल खेतों में गिर गई। खुदागंज क्षेत्र में आंधी के दौरान गांव सुरई और जलालपुर के खेतों में करीब सौ बीघा गेहूं की फसल जलकर राख हो गई। रात से शनिवार सुबह तक 3.4 मिमी बारिश होने से न्यूनतम तापमान 0.8 डिग्री घटकर 18.8 डिग्री सेल्सियस हो गया।

जैतीपुर क्षेत्र में बारिश नहीं हुई लेकिन आंधी से कई जगह पेड़ गिर गए और बिजली लाइन क्षतिग्रस्त हो गईं। खुदागंज क्षेत्र में जलालपुर और सुराही गांवों के बीच आंधी के दौरान खेतों में लगी आग से करीब सौ बीघा गेहूं की फसल नष्ट हो गई। हालांकि बाद में बौछारें गिरने से आग बुझ गई। वहीं खेतों में कटने से शेष रही गेहूं की फसल भीग जाने से क्रय केंद्रों पर खरीद प्रभावित होने की आशंका है। कृषि वैज्ञानिकों के मुताबिक, बारिश में भीगने से गेहूं का दाना हल्का हो सकता है। मौसम वैज्ञानिक के अनुसार पुरवा हवा चलने से दिन में आसमान साफ रहेगा लेकिन बदल मंडराते रहेंगे।

 

 


Spread the love
और पढ़े  अयोध्या: स्वच्छता अभियान के साथ घर-घर संपर्क में जुटे भाजपाई
  • Related Posts

    Accident: कोयले से लदा कंटेनर पलटा, मलबे में दबकर कई लोगों के अंग-भंग, 2 शव मिले, राहत कार्य जारी

    Spread the love

    Spread the loveकन्नौज जिले के छिबरामऊ कोतवाली क्षेत्र में तालग्राम रोड पर भाऊलपुर चौराहे के पास रविवार सुबह एक बड़ा हादसा हो गया, जब कोयला लदा एक कंटेनर अनियंत्रित होकर…


    Spread the love

    मथुरा नाव हादसा:अपडेट- यमुना में दो और शव मिले, अब तक 13 श्रद्धालुओं की माैत, 3 की तलाश जारी

    Spread the love

    Spread the loveवृंदावन में यमुना में डूबे पांच लोगों में से दो के शव रविवार सुबह मिले। एक युवक का शव हादसे की जगह से तीन किमी दूर अक्रूर घाट…


    Spread the love