शाहजहाँपुर: 9 महीने पूर्व किशोरी से किया दुष्कर्म, 12 मार्च को देहरादून में दिया बच्चे को जन्म

 

 इंस्टाग्राम के जरिये जान-पहचान होने के बाद खुद को लखनऊ का बताने वाले युवक ने क्षेत्र के एक गांव आकर किशोरी से दुष्कर्म किया। 12 मार्च को किशोरी ने देहरादून के अस्पताल में बच्चे को जन्म दिया था। इसके बाद किशोरी की मां ने देहरादून में तहरीर दी थी। वहां से जीरो एफआईआर दर्ज होने के बाद रिपोर्ट पुवायां भेजी गई। यहां स्थानीय पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।

मूलरूप से उत्तराखंड के जनपद पौड़ी के एक गांव निवासी महिला बच्चों सहित क्षेत्र के एक गांव में दो साल से किराये पर रह रही है। उनके पति की मौत हो चुकी है। महिला के अनुसार, पेपर समाप्त होने पर वह बच्चों सहित अपने घर चली गई थी। 12 मार्च को उनकी 16 वर्षीय पुत्री के पेट में दर्द शुरू हुआ। इस पर उन्होंने देहरादून के एक निजी अस्पताल में पुत्री को भर्ती कराया। जांच होने पर डॉक्टर ने बताया कि पुत्री नौ माह की गर्भवती है। हालत ठीक न होने पर डॉक्टर ने तुरंत ही प्रसव करा दिया।

 

पुत्री ने बताया कि एक साल पहले उसकी बातचीत इंस्टाग्राम के जरिये लखनऊ निवासी विवेक राजपूत से होती थी। नौ महीने पहले विवेक उस गांव में आया, जहां वे लोग किराये पर रहते हैं। विवेक ने पुत्री से दुष्कर्म किया और चला गया, फिर विवेक ने पुत्री से बात करना बंद कर दिया था।

पुत्री ने भी विवेक की इंस्टाग्राम आईडी डिलीट कर दी थी। महिला की सूचना पर देहरादून में प्रेमनगर पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई के लिए पुवायां भेजा था। 23 अप्रैल को पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई। थाना प्रभारी हरपाल सिंह बालियान ने बताया कि जांच कर कार्रवाई की जाएगी।

और पढ़े  जाम से हाहाकार: नैनीताल की बिगाड़ी यातायात व्यवस्था, डायवर्ट रूट से ज्योलीकोट पहुंचे पर्यटकों ने दिया धरना
  • Related Posts

    UP- एक और पति की हत्या: इलमा ने प्रेमी संग किया कत्ल, तालिब की ‘कातिल’ ने खुद कबूला, मेरठ कांड की कहानी

    मेरठ के लोहियानगर थाना क्षेत्र की जाकिर कॉलोनी में इलमा (27) ने पति तालिब (30) की प्रेमी अमन के साथ मिलकर 28 सितंबर को हत्या कर दी। इसके बाद इलमा…

    लखनऊ में बाढ़: CM ने किया हवाई दौरा, फैजुल्लागंज से नैमिष तटबंध बनाने की घोषणा, पीड़ित परिवारों से मिले

    राजधानी में बाढ़ से बचाव के लिए करीब 40 किलोमीटर लंबा फैजुल्लागंज से नैमिष तक तटबंध बनेगा। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सोमवार को बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का दौरा करने के…