शाहजहांपुर:- महापंचायत के दौरान किसानों को मंदिर जाने से रोकने पर पुलिस ने किया लाठीचार्ज।।

शाहजहांपुर:- महापंचायत के दौरान किसानों को मंदिर जाने से रोकने पर पुलिस ने किया लाठीचार्ज।।

रिपोर्टर- साजिद खान

तिलहर में मंगलवार शाम को किसान संगठन के लोगों पर पुलिस ने लाठीचार्ज कर दिया। इसके बाद किसान भड़क गए और बवाल हो गया। आक्रोशित किसानों ने सीओ और एसडीएम की गाड़ियों में तोड़फोड़ कर दी। जमकर पथराव हुआ, जिससे दहशत फैल गई। पुलिस ने किसी तरह स्थिति को संभाला। कई लोगों को पकड़कर थाने ले आई
तिलहर चीनी मिल ग्राउंड पर खेतिहर किसान मजदूर संगठन के कार्यकर्ता कई दिन से धरने पर बैठे हुए थे। मंगलवार को महापंचायत बुलाई गई थी। शाम करीब चार बजे कार्यकर्ता कछियानी खेड़ा हनुमान मंदिर जाने लगे तो पुलिस ने उन्हें रोकने का प्रयास किया। पुलिस से नोकझोंक के बीच किसानों ने भी पथराव कर दिया। इससे सीओ-एसडीएम की गाड़ी समेत कई अन्य वाहन क्षतिग्रस्त हो गए। पुलिस ने लाठीचार्ज कर लोगों को भगाया।
तिलहर चीनी मिल ग्राउंड पर दस जनवरी से धरने पर बैठे खेतिहर किसान मजदूर संगठन (अराजनैतिक) के कार्यकर्ताओं ने मंगलवार को महापंचायत का आह्वान किया था। छुट्टा पशुओं की समस्या और कछियानी खेड़ा हनुमान मंदिर को हटाने का विरोध कर रहे कार्यकर्ता महापंचायत के बाद शाम करीब चार बजे राष्ट्रीय अध्यक्ष सुधीर कुमार चौहान के नेतृत्व में हनुमान मंदिर जाने के लिए निकलने लगे।

पहले से तैनात पुलिस ने उन्हें रोकने का प्रयास किया। सीओ तिलहर बीएस वीरकुमार, एसडीएम राशिकृष्णा भी मौके पर पहुंच गए। कार्यकर्ताओं के उग्र होने पर पुलिस ने राष्ट्रीय अध्यक्ष सुधीर चौहान को जबरन जीप में बैठा लिया। इससे कार्यकर्ता भड़क गए। उन्होंने पथराव कर दिया। इसके बाद पुलिस ने लाठीचार्ज कर दिया। लोग भागकर रेलवे पटरी पर पहुंचे और ट्रैक किनारे पत्थर उठाकर पुलिस पर फेंकना शुरू कर दिया।

पत्थरबाजी से एसडीएम, सीओ समेत कई पुलिस-प्रशासनिक अधिकारियों की गाड़ी के शीशे टूट गए। पुलिस 14-15 लोगों को पकड़कर थाने ले आई है। जानकारी मिलने पर एसपी ग्रामीण संजीव कुमार वाजपेयी और एडीएम वित्त त्रिभुवन मौके पर पहुंच गए। पुलिस पकड़े गए लोगों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की तैयारी कर रही है। एसपी ग्रामीण संजीव कुमार वाजपेयी ने बताया कि स्थिति नियंत्रण में है। अफवाहों पर कोई ध्यान न दे।

और पढ़े  UP- फर्जी फास्टैग मामले में एसटीएफ का इटौंजा टोल प्लाजा पर छापा, सर्वर-डीवीआर जब्त, 7 महीने पहले खुला खेल
  • Related Posts

    दर्दनाक हादसा: ग्रेटर नोएडा में यमुना एक्सप्रेस-वे पर स्लीपर बस में लगी आग, 9 यात्रियों की मौत,30 से ज्यादा यात्री थे सवार।

    गौतमबुद्धनगर जिले के ग्रेटर नोएडा में दर्दनाक हादसा हुआ है। यमुना एक्सप्रेसवे पर जेवर एयरपोर्ट के पास बुधवार देर रात चलती टूरिस्ट बस में अचानक आग लग गई। हादसे में…

    विधायक के फार्म हाउस पर सामूहिक दुष्कर्म के मामले में चार पुलिसकर्मी गिरफ्तार, 2 निलंबित, जांच जारी

    हसनपुर कोतवाली क्षेत्र में झूलपुरी स्थित उत्तराखंड के विधायक उमेश शर्मा के फार्म हाउस पर हरियाणा की युवती से सामूहिक दुष्कर्म का सनसनीखेज मामला सामने आया है। हसनपुर कोतवाली में…