शाहजहांपुर: नशे में धुत भतीजे ने चाचा को चाकू से मारा, इस बात को लेकर कर दी बुजुर्ग की हत्या

 

 ग्राम धर्मपुर पिडरिया में रिश्ते के भतीजे ने 72 वर्षीय चाचा कल्याण उर्फ कल्लू की चाकू से गोदकर हत्या कर दी। वह अपने साथी के साथ शराब के नशे में आया था। गाली देने का विरोध करने पर उसने वारदात को अंजाम दे दिया।

खेतीबाड़ी करने वाले कल्याण के रिश्ते के भतीजे जयवीर और उसका दोस्त विजेंद्र उर्फ नन्हे शराब के नशे में आए थे। दोनों शराब के नशे में लोगों से गाली-गलौज कर रहे थे। देर रात कल्याण उर्फ कल्लू के दरवाजे पर जाकर गाली देने लगे।

 

उन्होंने मकान के गेट पर आकर गाली देने का विरोध किया तो जयवीर ने चाकू लेकर हमला कर दिया। वारदात के बाद गांव के लोगों ने एक आरोपी को पकड़ लिया। सूचना पर पुलिस पहुंची तो आरोपी को उसके हवाले कर दिया है।

पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। सीओ अजय राय ने मौके पर पहुंचकर परिजनों से पूछताछ की। उन्होंने बताया कि गाली देने को लेकर विवाद हुआ था जिसके चलते चाकू मारा गया है। आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।

और पढ़े  लखीमपुर खीरी: घर के पास पड़ा मिला रिटायर्ड दरोगा का शव, रात में पुत्र ने पीटा था
  • Related Posts

    UP- प्रदेश में आज से किसानों को मिलेगा सस्ती दर पर लोन, फसलों में हुए नुकसान के मुआवजे का भुगतान भी

    मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ सोमवार को प्रतिकूल मौसम (बाढ़, अतिवृष्टि) से फसलों का नुकसान उठाने वाले प्रदेशभर के किसानों को कृषि निवेश अनुदान के रूप में 483 करोड़ रुपये की धनराशि…

    UP- प्रदेश के 60 हजार ग्राम प्रहरियों का बढ़ेगा एक हजार रुपये का मानदेय, अब प्रतिमाह मिलेगी इतनी तनख्वाह

    प्रदेश सरकार करीब 60 हजार ग्राम प्रहरियों (ग्राम चौकीदार) का मासिक मानदेय 2500 से बढ़ाकर 3500 रुपये करने जा रही है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ 13 अक्तूबर को बरेली पुलिस लाइन…