दर्दनाक हादसा: कार डिवाइडर से टकराकर 50 मीटर तक घसीटती गई,BSF जवान सहित 3 लोगों की मौत, एक गंभीर

 

 

मिर्जामुराद थाना क्षेत्र के ठटरा गांव स्थित वाराणसी-प्रयागराज हाईवे पर बने अंडरपास ब्रिज पर चढ़ते ही मां शारदा मंदिर पॉइंट के पास दर्दनाक हादसे में तीन लोगों की मौत हो गई। सर्विस मार्ग पर शनिवार की दोपहर करीब 11 बजे प्रयागराज की ओर से आ रही एक ट्रक से टकराकर डिवाइडर पर चढ़ गई।

इसके बाद सड़क पर करीब 50 मीटर तक घसीटती गई। सर्विस मार्ग पर नाचते हुए एक दुकान के पास जाकर रुक गई। कार में सवार चार लोग की चीखने-चिल्लाने की आवाज सुन ग्रामीणों ने पुलिस को हादसे की सूचना दी।

 

मौके पर पहुंची पुलिस ने सक्रियता दिखाते हुए सरकारी एंबुलेंस बुलाकर घायलों को स्वास्थ्य केंद्र भेज दिया। एंबुलेंस पहले कछवां स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले गई, जहां से सभी को जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। यहां एक युवक को मृत घोषित कर दिया गया था। 

परिजनों में मचा कोहराम

घटनास्थल पर प्रयागराज के सराय इनायत थाना क्षेत्र के हनुमानगंज निवासी अमन यादव (25) जो बीएसएफ का जवान था, की मौके पर मौत हो गई। उसकी तैनाती दिल्ली में थी। इसके अलावा इलाज के दौरान प्रयागराज के झूंसी निवासी अफजल (24) की ट्रामा सेंटर में इलाज के दौरान मौत हो गई।

मिर्जापुर जिला अस्पताल में प्रयागराज के झूंसी निवासी अरबाज (27) की भी मौत हो गई। वहीं, ट्रामा सेंटर में विनय यादव (24) का इलाज चल रहा है। वह झूंसी (प्रयागराज) का निवासी है। उसकी हालत गंभीर बनी हुई है। अरबाज और फैजल दोनों चचेरे भाई बताए गए हैं।

और पढ़े  UP- वायुसेना प्रमुख आशुतोष दीक्षित का है लखनऊ से सीधा संबंध, इस कॉलेज से पूरी की पढ़ाई, पिता रहे हैं शिक्षक
अमन यादव वाराणसी में परीक्षा देने जा रहा था। घटना के बाद प्रयागराज से वाराणसी जाने वाले सर्विस मार्ग पर कुछ समय के लिए यातायात बाधित हो गया। पुलिस ने क्षतिग्रस्त कार को क्रेन बुलाकर साइड कर अपने कब्जे में ले लिया इसके बाद यातायात बहाल कराया।

ग्रामीणों की मानें तो प्रयागराज की तरफ से आ रही कार पास लेने के चक्कर में ट्रक को टक्कर मार दी। फिर डिवाइडर पर चढ़कर सड़क पर घसीटती गई। कार कई बार पलटते हुए सर्विस मार्ग पर एक दुकान के पास रुक गई। वहीं, घटना के बाद चालक ट्रक लेकर फरार हो गया। पुलिस सीसीटीवी के जरिए ट्रक की तलाश कर रही है।

  • Related Posts

    UP- प्रदेश में आज से किसानों को मिलेगा सस्ती दर पर लोन, फसलों में हुए नुकसान के मुआवजे का भुगतान भी

    मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ सोमवार को प्रतिकूल मौसम (बाढ़, अतिवृष्टि) से फसलों का नुकसान उठाने वाले प्रदेशभर के किसानों को कृषि निवेश अनुदान के रूप में 483 करोड़ रुपये की धनराशि…

    UP- प्रदेश के 60 हजार ग्राम प्रहरियों का बढ़ेगा एक हजार रुपये का मानदेय, अब प्रतिमाह मिलेगी इतनी तनख्वाह

    प्रदेश सरकार करीब 60 हजार ग्राम प्रहरियों (ग्राम चौकीदार) का मासिक मानदेय 2500 से बढ़ाकर 3500 रुपये करने जा रही है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ 13 अक्तूबर को बरेली पुलिस लाइन…