शाहजहांपुर: बस एक झटके में बिखरी गई गृहस्थी.. बाढ़ का पानी उतरा तो सामने आया बर्बादी का वो मंजर

Spread the love

शाहजहांपुर: बस एक झटके में बिखरी गई गृहस्थी.. बाढ़ का पानी उतरा तो सामने आया बर्बादी का वो मंजर

शाहजहांपुर में खन्नौत नदी की बाढ़ कम होने से कॉलोनियों से पानी निकलने लगा है। लोग अपने घरों को लौटने लगे हैं। मकानों का ताला खोलते ही बर्बादी का मंजर देखकर लोग बुरी तरह से परेशान हो रहे हैं। वर्षों से तिनका-तिनकाकर जोड़ी गई गृहस्थी एक झटके में बिखर गई है। महिलाओं की आंखों में आंसू हैं। मेहनत से बनाए आशियाने की बर्बादी देखकर लोगों बुरा हाल है।

पिछले एक सप्ताह से खन्नौत नदी किनारे का लोधीपुर क्षेत्र पानी में डूबा हुआ था। प्रशासन की मदद से लोगों को रेस्क्यू करके सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया गया था। अचानक बाढ़ आने से लोग साथ में कुछ कपड़े, जेवर आदि लेकर मकानों से निकल आए थे।

घर के अंदर फर्नीचर, वाॅशिंग मशीन, फ्रिज, टीवी सोफा, बेड, बाइक, खाने-पीने का सामान छूट गया था। जब शनिवार को पानी उतरने पर घर लौटे तो मकान के अंदर का मंजर देखकर कांप उठे। कीमती सामान पानी में डूबकर खराब हो गया था। कुछ देर तो लोगों की समझ में ही नहीं आया कि कहां से शुरुआत करें। लोगों ने सामान को घर के बाहर और छत पर सुखाना शुरू किया। बाइक खींचकर मिस्त्री के यहां बनवाने पहुंचे।

घर की सफाई में जुटीं महिलाएं, पुरुष बना रहे व्यवस्था
घर से सामान निकालने के बाद महिलाएं घरों की धुलाई और सफाई में जुट गईं हैं। घरों में कीड़े-मकौड़े और कीचड़ है तो कई मकानों में सांप और बिच्छू भी। कई मकानों की नींव दरक गई है तो कई का फर्श उखड़ गया है। यहां तक कि पानी के मोटर, इन्वर्टर आदि खराब हो गए हैं। लोग उनको सही कराने में जुटे हुए हैं।

और पढ़े  UP- 'मियां एक भी नहीं, नाम मियांपुर', CM योगी ने बदला लखीमपुर खीरी के गांव का नाम

पूरा मकान पानी में डूब गया था। परिवार के लोग घर की सफाई कर रहे हैं। बाजार से खाने-पीने के लिए कुछ जरूरी सामान लाना था। बाइक निकाली तो स्टार्ट नहीं हुई। मैकेनिक को दिखाने जा रहे हैं। सब बर्बाद हो गया।-बाबूराम

मकान के अंदर पानी भरने से गृहस्थी का सारा सामान डूब गया। इलेक्ट्रानिक सामान से लेकर बिस्तर, बेड, खाने-पीने का खराब हो गया है। सामान को घर से बाहर निकालकर सुखा रहे हैं। कपड़े तक खराब हो गए हैं।-नीलम


Spread the love
  • Related Posts

    अयोध्या- कानपुर के चिकित्सक दल का आईएमए ने किया स्वागत

    Spread the love

    Spread the love   कानुपर के इंडियन मेडिकल एसोसिएशन (आईएमए) की 50 सदस्यीय टीम शनिवार को अयोध्या पहुंची। इस दौरान आईएमए की अयोध्या इकाई के अध्यक्ष डॉ. आशीष श्रीवास्तव के…


    Spread the love

    UP- ‘मियां एक भी नहीं, नाम मियांपुर’, CM योगी ने बदला लखीमपुर खीरी के गांव का नाम

    Spread the love

    Spread the loveलखीमपुर खीरी के मोहम्मदी तहसील क्षेत्र के मियांपुर गांव का नाम बदलकर अब रविंद्र नगर किया जाएगा। इसकी घोषणा मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शनिवार को मियांपुर में आयोजित…


    Spread the love

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *