Shahjahanpur: भीषण सड़क हादसा- ट्रक की टक्कर से टाटा मैजिक सवार 4 लोगों की मौत, 16 लोग हुए घायल, खून से लाल हुआ हाईवे

Spread the love

 

शाहजहांपुर के कलान थाना क्षेत्र में बदायूं मार्ग पर मदनपुर और बिचौला मार्ग पर बुधवार रात टाटा मैजिक और ट्रक की टक्कर हो गई, जिससे चार लोगों की मौत हो गई। हादसे में 16 लोग घायल हुए हैं। घायलों को फर्रुखाबाद के अस्पताल में भर्ती कराया गया है। सुबह घटनास्थल पर मंजर देख लोग सन्न रह गए थे। जहां पर हादसा हुआ, वहां हाईवे खून से लाल हो गया था।

बुधवार की रात करीब 11:15 बजे तेज गति से आ रहे ट्रक और टाटा मैजिक वाहन में टक्कर हो गई। हादसे का बाद चीख-पुकार मच गई। सूचना पर पीआरवी की टीम मौके पर पहुंची। घायलों को फर्रुखाबाद के जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। हादसे में श्यामवती (60 वर्ष) पत्नी मोहनलाल निवासी ग्राम कछलिय़ा, थाना टडियावा, हरदोई और शर्मीला (26 वर्ष) पत्नी अरुण निवासी थाना महोली, सीतापुर की मौके पर ही मौत हो गई।

वहीं, लवकुश (30 वर्ष) पुत्र नीलकंठ निवासी ग्राम फकरपुर, थाना पिसावां, सीतापुर और रामकुमारी (35 वर्ष) पत्नी महेंद्र निवासी सिद्धपुर, थाना खितौला, लखीमपुर की अस्पताल में इलाज के दौरान मौत हो गई। इसके अलावा 16 यात्री घायल हुए हैं। सीओ जलालाबाद अमित चौरसिया ने बताया कि पिकअप सवार सभी लोग मजदूरी करने सीतापुर से हरियाणा जा रहे थे। हादसा करने वाले ट्रक की तलाश की जा रही है।

ये लोग हुए घायल 
1.रोशन पुत्र प्रसादी निवासी ग्राम नवदिया, थाना पिसावां, जनपद सीतापुर
2. ठाकुर प्रसाद पुत्र नत्थूलाल निवासी ग्राम फकरपुर, थाना पिसावां, जनपद सीतापुर
3. संगम पुत्र लालता प्रसाद निवासी ग्राम रुकदीनपुर, थाना पिसावां, जनपद सीतापुर
4. अरुण पुत्र राजकुमार निवासी थाना महोली, जनपद सीतापुर
5. छोटी बिटिया पत्नी राहुल प्रसाद निवासी ग्राम रमुआपुर, थाना महोली, जनपद सीतापुर
6. रजनेश पुत्र बिरजू निवासी जलालपुर, थाना महोली, जनपद सीतापुर
7. रेखा पत्नी दिनेश निवासी वजीरनगर, थाना पिसावां, जनपद सीतापुर
8. संध्या पुत्री अरुण निवासी थाना महोली, जनपद सीतापुर
9. सूर्यांश पुत्र अरुण निवासी थाना महोली, जनपद सीतापुर
10. शिवानी पुत्री दिनेश निवासी ग्राम वजीरनगर, थाना पिसावां, जनपद सीतापुर
11. रामू पुत्र दिनेश निवासी ग्राम वजीरनगर, थाना पिसावां, जनपद सीतापुर
12. रितिका पुत्र राहुल प्रसाद निवासी रमुआपुर, थाना महोली, जनपद सीतापुर
13. उपेंद्र सिंह पुत्र ऋषिपाल निवासी ग्राम मड्डैया, थाना मोहम्मदी, जनपद खीरी
14. गोलू पुत्र महेंद्र निवासी सिद्धपुर, थाना खितौला, जनपद खीरी
15. अरुण पुत्र जगराम निवासी अयारी, थाना टडियावां, हरदोई
16. कमलकिशोर पुत्र रामू  निवासी ग्राम कछलिया, थाना टडियावां, जनपद हरदोई

और पढ़े  निर्दयी मां- मासूम को पानी में डुबोकर मारा, फिर पत्थर से कुचला चेहरा,मौत की पुष्टि करने तक आई मां

 


Spread the love
  • Related Posts

    अयोध्या- कानपुर के चिकित्सक दल का आईएमए ने किया स्वागत

    Spread the love

    Spread the love   कानुपर के इंडियन मेडिकल एसोसिएशन (आईएमए) की 50 सदस्यीय टीम शनिवार को अयोध्या पहुंची। इस दौरान आईएमए की अयोध्या इकाई के अध्यक्ष डॉ. आशीष श्रीवास्तव के…


    Spread the love

    UP- ‘मियां एक भी नहीं, नाम मियांपुर’, CM योगी ने बदला लखीमपुर खीरी के गांव का नाम

    Spread the love

    Spread the loveलखीमपुर खीरी के मोहम्मदी तहसील क्षेत्र के मियांपुर गांव का नाम बदलकर अब रविंद्र नगर किया जाएगा। इसकी घोषणा मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शनिवार को मियांपुर में आयोजित…


    Spread the love