शाहजहांपुर- होली पर भैंसा गाड़ी पर निकलेंगे लाट साहब, ढके जा रहे धार्मिक स्थल

Spread the love

 

शाहजहांपुर में होली नजदीक आते ही पुलिस और प्रशासन अलर्ट हो गया है। लाट साहब के जुलूस के रूट पर पड़ने वाले धार्मिक स्थलों को तिरपाल से ढकना शुरू कर दिया गया है। साथ ही रूट पर पड़ने वाले बिजली के ट्रांसफॉर्मर को भी कवर किया जा रहा है। खंभों पर पन्नी बांधी जा रही है। दूसरी ओर, एडीजी रमित शर्मा ने चौक कोतवाली में पीस कमेटी की बैठक कर जानकारी ली। इसके बाद बडे़ लाट साहब के जुलूस का रूट भी देखा।

शहर में बड़े लाट साहब के जुलूस के लिए चौक कोतवाली क्षेत्र में 112 व सदर थाना क्षेत्र में 71 स्थानों को ढकने की व्यवस्था की गई है। धार्मिक स्थलों के आगे बैरिकेडिंग भी की जाएगी। इसके अलावा आरसी मिशन क्षेत्र में निकलने वाले छोटे लाट साहब के जुलूस में 58 धार्मिक स्थलों को ढकने का काम किया जाएगा। बाकी छोटे जुलूसों के लिए 30 धार्मिक स्थलों को चिह्नित किया गया है।

पिछले साल की अपेक्षा इस बार कुछ अन्य गलियों में भी बैरिकेडिंग कराई जा रही है। शनिवार की रात एडीजी रमित शर्मा ने अधिकारियों के साथ चौक कोतवाली में पीस कमेटी की बैठक ली। व्यापारियों से सुझाव भी मांगे। अफसरों ने जुलूस रूट का पैदल भ्रमण कर जायजा भी लिया।

लाट साहब के जुलूस में डीजे शामिल करने का प्रस्ताव
होली पर निकलने वाले लाट साहब के जुलूस में डीजे को शामिल रखने का प्रस्ताव रखा गया है। आयोजकों के अनुसार, जुलूस में लाट साहब की सवारी के पीछे डीजे चलने से हुड़दंग में कमी लाई जा सकती है। प्रस्ताव पर अफसरों को निर्णय लेना है। इधर, लाट साहब बनने के लिए रामपुर के युवक समेत दो लोग तैयार हैं।

और पढ़े  3.53 लाख रसोइयों को CM योगी सरकार का बड़ा तोहफा, मानदेय बढ़ाने के साथ अब कैशलेस इलाज की भी सुविधा

शाहजहांपुर के लाट साहब का जुलूस पूरे देश में मशहूर है। होली के दिन एक व्यक्ति को लाट साहब बनाकर भैंसागाड़ी पर सवार कराकर उसके ऊपर जूते-चप्पल बरसाकर स्वागत किया जाता है। हुडदंग को देखते हुए पुलिस और प्रशासन ने जनवरी से जुलूस की तैयारी शुरू कर दी थी। बैठकों का दौर शुरू होने के साथ जुलूस का रूट भी देखा गया।

बड़े लाट साहब जुलूस के आयोजक संजय वर्मा ने बताया कि जुलूस पुरानी व्यवस्था के हिसाब से ही निकाला जाएगा। इस बार लाट साहब की भैंसागाड़ी के पीछे डीजे का प्रस्ताव रखा है। होली के गीत डीजे पर बजने से हुडदंग करने वाले व्यस्त हो जाएंगे। संजय के अनुसार, एसपी राजेश द्विवेदी से प्रस्ताव पर चर्चा की गई। हालांकि, अभी इस पर स्थिति स्पष्ट नहीं हो सकी है।

रामपुर के युवक ने साधा संपर्क, पिछले साल भी बना था लाट साहब 
चौकसी से निकलने वाले बड़े लाट साहब को लेकर रामपुर के युवक ने संपर्क साधा है। संजय के अनुसार, गत वर्ष भी उसे ही लाट साहब बनाया गया था। इसके अलावा एक अन्य युवक भी आया है। दोनों युवक संपर्क में हैं। इसके अलावा कोई अन्य आता है तो उसे भी मौका दिया जा सकता है।

एडीजी और आईजी ने परखी सुरक्षा व्यवस्था
एडीजी रमित शर्मा और आईजी अजय कुमार साहनी ने डीएम और एसपी की मौजूदगी में चौक कोतवाली में शांति कमेटी की बैठक की। इसके बाद लाट साहब जुलूस के रूट का निरीक्षण कर सुरक्षा व्यवस्था को परखा।  शनिवार देर शाम एडीजी और आईजी ने पुलिस लाइन में डीएम धर्मेंद्र प्रताप सिंह और एसपी राजेश द्विवेदी के साथ बैठक कर तैयारियों की समीक्षा की।

और पढ़े  बड़ा हादसा: पूर्वांचल एक्सप्रेसवे हादसा,ट्रक ने बस में मारी जोरदार टक्कर, 3 यात्रियों की मौत और 11 घायल

जनपद में होली के दौरान संभावित चुनौतियों, संवेदनशील एवं अतिसंवेदनशील स्थानों की समीक्षा, पूर्व में घटित घटनाओं के विश्लेषण तथा आवश्यक निवारक उपायों पर विस्तृत चर्चा की गई। इसके बाद उन्होंने चौक कोतवाली पहुंचकर बड़े लाट साहब के जुलूस के आयोजकों और धर्मगुरुओं के साथ बैठक की।

एडीजी रमित शर्मा ने कहा कि लाट साहब के जुलूस को शांतिपूर्ण संपन्न कराने के लिए पुलिस प्रशासन तैयारियां कर रहा है। आयोजकों के साथ बैठक कर पिछली बार हुई कमियों पर सुझाव मांगे गए हैं। उन्होंने कहा कि अराजकता फैलाने वाले तत्वों की तत्काल जानकारी दें।


Spread the love
  • Related Posts

    राम मंदिर चढ़ावा चोरी: ’25 दिनों तक दुष्प्रचार, निजी जीवन को बनाया निशाना’, चंपत राय की डायरी में नया खुलासा

    Spread the love

    Spread the loveरामजन्मभूमि परिसर में चढ़ावे से जुड़े प्रकरण के सामने आने के बाद करीब 25 दिनों तक लगातार दुष्प्रचार किए जाने का दावा सामने आया है। श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ…


    Spread the love

    दर्दनाक हादसा: डंपर में पीछे से टकराई रोडवेज, एक बच्ची समेत 2 की मौत, 20 घायल

    Spread the love

    Spread the loveयूपी के बुलंदशहर के खुर्जा में एनएच 34 पर बघराई कट के पास आगे चल डंपर के पीछे अनियंत्रित रोडवेज बस टकरा गई। इसमें रोडवेज बस में सवार…


    Spread the love