शाहजहांपुर- बाढ़ ने ली मां-बेटी की जान,दर्दनाक हादसे में महिला की मौत

Spread the love

 यूपी के शाहजहांपुर में बाइक पर जा रहा चार लोगों का एक परिवार बाढ़ के पानी में बह गया। हादसे में महिला की मौत हो गई। जबकि 4 साल की बच्ची पानी में बह गई। जिसकी तलाश में एक दर्जन गोताखोर लगे हुए हैं। हादसे में पति और उसकी एक 5 साल की बच्ची सुरक्षित बच गए हैं।

घटना उस वक्त हुई जब बाढ़ के पानी से भरे स्टेट हाईवे से बाइक सवार परिवार गुजर रहा था। फिलहाल प्रशासन लापता बच्ची की तलाश में जुटा हुआ है। घटना थाना मिर्जापुर क्षेत्र के शमशाबाद रोड के गुटैटी उत्तर गांव के पास की है। जहां ससुराल से लौट रहा पाल सिंह उसकी पत्नी होली, 4 साल की बच्ची काजू और 5 साल की बच्ची सोनम एक ही बाइक पर सवार होकर अपने घर वापस लौट रहे थे। स्टेट हाईवे पर शमशाबाद रोड पर पानी आर पार भ रहा था। इसी बीच टेंपो को बचाने के चक्कर में बाइक बाढ़ के पानी में पलट गई। मौके पर मौजूद लोगों ने किसी तरह से पति और 5 साल की सोनम को बचा लिया। लेकिन 4 साल की बच्ची काजू और उसकी पत्नी रोली पानी में डूब गई। पत्नी को निकाल कर अस्पताल पहुंचाया गया जहां डॉक्टरों ने उसे
मृत घोषित कर दिया। जबकि बच्ची की तलाश में एक दर्जन से ज्यादा गोताखोर जूट हुए हैं। बाइक सवार महिला का पति और उसकी 5 साल की बच्ची सुरक्षित है। फिलहाल पुलिस और प्रशासन भी मौके पर बच्ची की तलाश में जुटा हुआ है। घटना के बाद से परिवार में कोहराम मचा हुआ है।

और पढ़े  टॉफी मुट्ठी में, पोल में उतरा करंट और चूस गया मासूम का खून, बुझ गया इकलौता चिराग

 

 


Spread the love
  • Related Posts

    अयोध्या- गुलाबबाड़ी परिसर में चला स्वच्छता अभियान, विधायक व महानगर अध्यक्ष ने किया जनसंपर्क

    Spread the love

    Spread the love       शहर के गुलाबबाड़ी परिसर में रविवार को स्वच्छता अभियान चलाकर जनजागरूकता का संदेश दिया गया। इस अभियान में विधायक वेद प्रकाश गुप्ता एवं भाजपा…


    Spread the love

    उस्ताद गुलाम मुस्तफा खान की शिष्या थीं आशा भोसले, ‘झुमका गिरा रे…’ गाना गाकर बरेली को दी नई पहचान

    Spread the love

    Spread the love   बदायूं के सहसवान-रामपुर संगीत घराने की परंपरा के संगीतकारों का नाम देश ही नहीं दुनिया में रोशन रहा है। बॉलीवुड की दिग्गज गायिका आशा भोसले भले…


    Spread the love