शाहजहाँपुर:  डीएम व एसपी ने लिया कार्यक्रम स्थल का जायजा,2 मई को शाम 07:00 बजे से रात्रि 10:00 बजे तकजलालाबाद-कटरा मार्ग रहेगा पूर्णतः बंद

 

 

 

 

 

तहसील जलालाबाद अंतर्गत ग्राम पीरू के पास स्थित गंगा एक्सप्रेसवे हवाई पट्टी पर 2-3 मई 2025 को होने वाले भारतीय वायुसेना अभ्यास की तैयारियों को अंतिम रूप दिया जा रहा है।
इसी क्रम में जिलाधिकारी धर्मेन्द्र प्रताप सिंह एवं पुलिस अधीक्षक राजेश द्विवेदी ने आज कार्यक्रम स्थल का निरीक्षण किया और अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

निरीक्षण के दौरान मुख्य विकास अधिकारी डॉ. अपराजिता सिंह, अपर जिलाधिकारी (प्रशासन) संजय कुमार पाण्डेय, अपर जिलाधिकारी (वित्त एवं राजस्व) अरविंद कुमार, नगर मजिस्ट्रेट प्रवेंद्र कुमार, सेना के अधिकारी और अन्य संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।डीएम ने निराश्रित गोवंश प्रबंधन, सीसीटीवी कैमरा की व्यवस्था एवं स्कूली बच्चों के लिए बैठने की व्यवस्था, डस्ट कंट्रोल हेतु पानी का छिड़काव, इन सभी व्यवस्थाओं को समयबद्ध पूर्ण करने के निर्देश संबंधित अधिकारियों को दिए। उन्होंने बताया कि वे कल पुनः स्थल पर पहुंचकर व्यवस्थाओं की समीक्षा करेंगे।नाइट लैंडिंग शो के कारण कटरा-जलालाबाद मार्ग 2 मई को शाम 07:00 बजे रात्रि 10:00 बजे तक पूरी तरह बंद रहेगा। नागरिकों से अपील की गई है कि वैकल्पिक मार्गों का उपयोग करें।इस ऐतिहासिक कार्यक्रम में भारतीय वायुसेना के राफेल, मिराज, जगुआर सहित अन्य लड़ाकू विमान अपनी उड़ान कला का प्रदर्शन करेंगे। यह शो आम नागरिकों, स्कूली बच्चों और विशिष्ट अतिथियों के लिए रोमांचक अनुभव साबित होगा।

पूर्व बैठक में भी हुई तैयारियों की समीक्षा

इससे पूर्व जिलाधिकारी ने कैंप कार्यालय सभागार में अधिकारियों के साथ बैठक कर वायुसेना अभ्यास की तैयारियों की समीक्षा की। बैठक में उन्होंने स्कूली बच्चों, एनसीसी, स्काउट गाइड और जनप्रतिनिधियों के बैठने की व्यवस्था, वाहन पार्किंग, पानी टैंकर, मोबाइल टॉयलेट, सफाई व्यवस्था, पर विशेष चर्चा करते हुए अधिकारियों को समय से सभी कार्य पूर्ण करने के निर्देश दिए।

और पढ़े  मुस्कान-साहिल को फांसी की सजा: 590 दिन बाद सौरभ को इंसाफ, 126 तारीखें, 22 गवाह, हत्या से मृत्युदंड तक टाइमलाइन

उन्होंने स्पष्ट रूप से कहा कि मुख्यमंत्री के संभावित आगमन को दृष्टिगत रखते हुए समस्त तैयारियां गंभीरता व जिम्मेदारी के साथ सुनिश्चित की जाएं।

  • Related Posts

    भीषण हादसा: कार-टेंपो की जोरदार भिड़ंत, 3 लोगों की मौत, 16 घायल, चीखों से दहला इलाका

    रेणुकूट-बीजपुर मार्ग पर नधिरा मोड़ के पास मंगलवार को कार और टेंपो की आमने-सामने टक्कर हो गई। हादसे में दो लोगों की मौत हो गई, जबकि 16 लोग घायल हो…

    UP- मूली उखाड़ने खेत गईं सास-बहू की मौत: युवती के सामने गई मां और भाभी की जान, बचाने के चक्कर में खुद झुलसी

    गाजियाबाद स्थित राजनगर एक्सटेंशन के भोवापुर गांव में गाजियाबाद विकास प्राधिकरण (जीडीए) के ठेकेदार की लापरवाही ने दो महिलाओं की जान ले ली, जबकि एक युवती झुलस गई। तीनों सड़क…