शाहजहांपुर- इस सीट से देवरानी और जेठानी लड़ रहीं चुनाव, दिलचस्प होगा भाजपा व सपा के बीच ये मुकाबला

Spread the love

शाहजहांपुर- इस सीट से देवरानी और जेठानी लड़ रहीं चुनाव, दिलचस्प होगा भाजपा व सपा के बीच ये मुकाबला

नगर निकायों में महिला आरक्षित ज्यादातर सीटों पर अपना वर्चस्व कायम रखने के लिए स्थानीय राजनीति में दखल रखने वाले लोगों ने परिवार की महिलाओं को मैदान में उतारा है। इसमें अल्हागंज नगर पंचायत सीट पर चुनावी मुकाबला दिलचस्प होने वाला है। महिला आरक्षित इस सीट पर सपा से जेठानी तो भाजपा से देवरानी चुनाव लड़ रही हैं। अध्यक्ष पद के लिए कुल आठ प्रत्याशी मैदान में हैं।

पिछड़ा वर्ग महिला के लिए आरक्षित अल्हागंज नगर पंचायत से 38 वर्षीय स्नेहा गुप्ता को सपा ने प्रत्याशी बनाया है। परास्नातक शिक्षित स्नेहा ने पिछला चेयरमैन का चुनाव निर्दलीय लड़ा था। वह दूसरे स्थान पर रहीं थीं। उनके जेठ स्वर्गीय विनोद कुमार गुप्ता भाजपा के जिला महामंत्री रहे थे। स्नेहा के पति गौरव गुप्ता पेशे से सराफ हैं। वह पूर्व में भाजपा में थे। बाद में पत्नी सहित सपा में शामिल हो गए।

भाजपा से शिवानी वर्मा लड़ रहीं चुनाव
स्नेहा गुप्ता के ससुर अशोक कुमार गुप्ता सराफ हैं। अशोक कुमार के चचेरे भाई अनिल गुप्ता भाजपा के जिला उपाध्यक्ष हैं। भाजपा ने इस सीट पर अनिल गुप्ता की बहू शिवानी वर्मा को प्रत्याशी बनाया है। अनिल गुप्ता की पत्नी चंद्रेश गुप्ता भी अध्यक्ष रह चुकी हैं। शिवानी वर्मा और स्नेहा गुप्ता रिश्ते में देवरानी-जेठानी लगती हैं। निवर्तमान चेयरमैन राजेश वर्मा निर्दलीय प्रत्याशी के तौर पर चुनाव मैदान में हैं।

इदरीस खां की बहू कांट से मैदान में
कांट नगर पंचायत अध्यक्ष पद इस बार महिला के लिए आरक्षित है। सपा प्रत्याशी रीना के ससुर इदरीस खां कई बार कांट नगर पंचायत अध्यक्ष रह चुके हैं। 2017 में उन्होंने अपनी पत्नी सुरैया बेगम को चुनाव लड़ाया था। वह नगर पंचायत अध्यक्ष भी बन गईं थीं लेकिन बाद में उनका निधन हो गया। इस बार इदरीस ने अपने बेटे सुहेल की पत्नी रीना को चुनाव मैदान में उतारा है।

और पढ़े  अयोध्या: भतीजे की हत्या में 2 सगे चाचा व पत्नियों को आजीवन कारावास, फावड़े से काट डाला था, पढ़ें...

कटरा से सोनम गुप्ता
कटरा नगर पंचायत से अध्यक्ष पद के लिए भाजपा ने सोनम गुप्ता को टिकट दिया है। ओबीसी के लिए आरक्षित इस सीट पर सोनम गुप्ता का चुनाव मैनेजमेंट उनके ससुर सुरेंद्र प्रकाश गुप्ता के हाथ में हैं। सुरेंद्र भाजपा में लगभग 30 साल से हैं। वह नगर पंचायत अध्यक्ष भी रह चुके हैं।


Spread the love
  • Related Posts

    अयोध्या- कानपुर के चिकित्सक दल का आईएमए ने किया स्वागत

    Spread the love

    Spread the love   कानुपर के इंडियन मेडिकल एसोसिएशन (आईएमए) की 50 सदस्यीय टीम शनिवार को अयोध्या पहुंची। इस दौरान आईएमए की अयोध्या इकाई के अध्यक्ष डॉ. आशीष श्रीवास्तव के…


    Spread the love

    UP- ‘मियां एक भी नहीं, नाम मियांपुर’, CM योगी ने बदला लखीमपुर खीरी के गांव का नाम

    Spread the love

    Spread the loveलखीमपुर खीरी के मोहम्मदी तहसील क्षेत्र के मियांपुर गांव का नाम बदलकर अब रविंद्र नगर किया जाएगा। इसकी घोषणा मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शनिवार को मियांपुर में आयोजित…


    Spread the love

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *