शाहजहांपुर: बड़ा हादसा- अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार 3 युवकों की मौत, एक घायल

Spread the love

 

 

शाहजहांपुर के खुटार में एक बाइक पर बरात से वापस आ रहे चार लोगों को अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। हादसे में एक युवक की मौके पर मौत हो गई। जबकि दो युवकों ने इलाज के दौरान लखीमपुर में दम तोड़ दिया। एक घायल का राजकीय मेडिकल कॉलेज में इलाज चल रहा है।

लखीमपुर के थाना मोहम्मदी के गांव बिलहरा का रहने वाले महेश सक्सेना की रिश्तेदारी खुटार के गांव राठ निवासी राजपाल के यहां है। शनिवार को राजपाल के रिश्तेदार लालाराम के पुत्र अमित की शादी थी।

 

बरात बंडा के गांव किशनपुर पड़री गई थी। बरात में महेश सक्सेना का पुत्र 20 वर्षीय आकाश परिवार के ही अंकित, शिवम, राजीव के साथ बाइक से बरात में शामिल होने कियरनपुर पड़री गए थे।

रात में करीब साढ़े 12 बजे वापस घर आते समय खुटार बंडा रोड पर गांव सौंफरी के पास अज्ञात वाहन की टक्कर बाइक में लगने से चारों लोग गंभीर रूप से घायल हो गए थे। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने सभी को एंबुलेंस से सीएचसी भिजवाया।

डॉक्टर ने आकाश को मृत घोषित कर दिया। अंकित, शिवम और राजीव की हालत गंभीर होने पर राजकीय मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया। सूचना पर मृतक और घायलों के परिजन भी सीएचसी पहुंच गए।

दो ने इलाज के दौरान तोड़ा दम
परिजन शिवम और राजीव को इलाज के लिए लखीमपुर के निजी अस्पताल ले गए थे। शिवम (22) और राजीव (18) ने लखीमपुर में इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। बाइक सवार हेलमेट नहीं लगाए थे। घायल अंकित का राजकीय मेडिकल कॉलेज में इलाज चल है।

पुलिस ने आकाश का शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है। थाना प्रभारी राजेंद्र कुमार ने बताया कि लखीमपुर में मरने वाले युवकों के बारे में अभी जानकारी नहीं मिली है। मामले में रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।

Spread the love
और पढ़े  रिटायर्ड एडिशनल कमिश्नर केशव लाल के पास मिली 100 करोड़ की संपत्ति, विजिलेंस जांच में खुलासा
  • Related Posts

    अयोध्या- कानपुर के चिकित्सक दल का आईएमए ने किया स्वागत

    Spread the love

    Spread the love   कानुपर के इंडियन मेडिकल एसोसिएशन (आईएमए) की 50 सदस्यीय टीम शनिवार को अयोध्या पहुंची। इस दौरान आईएमए की अयोध्या इकाई के अध्यक्ष डॉ. आशीष श्रीवास्तव के…


    Spread the love

    UP- ‘मियां एक भी नहीं, नाम मियांपुर’, CM योगी ने बदला लखीमपुर खीरी के गांव का नाम

    Spread the love

    Spread the loveलखीमपुर खीरी के मोहम्मदी तहसील क्षेत्र के मियांपुर गांव का नाम बदलकर अब रविंद्र नगर किया जाएगा। इसकी घोषणा मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शनिवार को मियांपुर में आयोजित…


    Spread the love