सनसनीखेज वारदात: शाहजहांपुर में कुल्हाड़ी से काटकर बहू की हत्या, ससुर ने भी दी जान, पेड़ पर फंदे से लटका मिला शव

Spread the love

 

 

शाहजहांपुर के कांट थाना क्षेत्र में गांव हटीपुर कुरिया निवासी सर्वेश की 30 वर्षीय पत्नी सुमित्रा की उसके ससुर राजपाल ने कुल्हाड़ी से वार कर हत्या कर दी। वह बहू को गांव में जाने से रोकता था। बताते हैं कि मंगलवार की रात आरोपी ने शराब के नशे में हत्या की वारदात को अंजाम दिया। इसके बाद उसने भी आत्महत्या कर ली। गांव के बाहर पेड़ पर उसका शव लटका मिला।

शराब पीकर आया था ससुर 
ट्रक चलाने वाले सर्वेश ने सात साल पहले मध्यप्रदेश के सतना की रहने वाली सावित्री से विवाह किया था। सावित्री का दूसरा विवाह होने के चलते उसके साथ सात साल की बेटी रागिनी भी आई थी। सर्वेश ट्रक लेकर गया हुआ था। बताया गया है कि मंगलवार रात राजपाल शराब पीकर आया और उसने हंगामा किया था। बताते हैं कि उसके मना करने के बावजूद सावित्री गांव में दावत में चली गई थी।

कुल्हाड़ी से किए छह-सात वार 
रात में राजपाल को लोगों ने समझाकर शांत कर दिया। आधी रात में किसी समय राजपाल ने कुल्हाड़ी से छह-सात वार कर सावित्री की हत्या कर दी। मृतका के कान, गर्दन और हाथ आदि पर कुल्हाड़ी से वार किए गए। सुबह सात साल की रागिनी जागी तो उसे मां बिस्तर पर नहीं मिली। उसने बाहर निकलकर देखा तो मकान में ही सावित्री का खून से लथपथ शव पड़ा मिला।

आरोपी की तलाश में जुटी पुलिस मां का शव देख बेटी चीख पड़ी। उसकी चीख सुनकर आसपास के लोग जुट गए। आरोपी की पत्नी भी मानसिक रूप से कमजोर बताई जा रही है। सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जानकारी ली। एसपी राजेश द्विवेदी, एसपी सिटी देवेंद्र कुमार और सीओ सदर प्रयाक जैन भी मौके पर पहुंचे।

और पढ़े  अयोध्या- सियाराम किला में पूर्वाचार्यों का पुण्य स्मरण, संतों ने अर्पित की श्रद्धांजलि

एसपी ने आरोपी की तलाश में पुलिस टीमों को लगाया। सुबह करीब 11 बजे उसका शव गांव के बाहर पेड़ पर फंदे से लटका मिला। पुलिस ने दोनों शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए भिजवाया। हत्या की वजह क्या रही, इसका पता नहीं चल सका है।

 


Spread the love
  • Related Posts

    उस्ताद गुलाम मुस्तफा खान की शिष्या थीं आशा भोसले, ‘झुमका गिरा रे…’ गाना गाकर बरेली को दी नई पहचान

    Spread the love

    Spread the love   बदायूं के सहसवान-रामपुर संगीत घराने की परंपरा के संगीतकारों का नाम देश ही नहीं दुनिया में रोशन रहा है। बॉलीवुड की दिग्गज गायिका आशा भोसले भले…


    Spread the love

    Accident: कोयले से लदा कंटेनर पलटा, मलबे में दबकर कई लोगों के अंग-भंग, 2 शव मिले, राहत कार्य जारी

    Spread the love

    Spread the loveकन्नौज जिले के छिबरामऊ कोतवाली क्षेत्र में तालग्राम रोड पर भाऊलपुर चौराहे के पास रविवार सुबह एक बड़ा हादसा हो गया, जब कोयला लदा एक कंटेनर अनियंत्रित होकर…


    Spread the love