सनसनी:- यूपी की बीकॉम फाइनल ईयर की छात्रा को बंधक बनाकर दिल्ली में करवाई जा रही थी वेश्यावृति, लड़की ने सुनाई आपबीती

सनसनी:- यूपी की बीकॉम फाइनल ईयर की छात्रा को बंधक बनाकर दिल्ली में करवाई जा रही थी वेश्यावृति, लड़की ने सुनाई आपबीती

सागरपुर के पालम रोड पर स्थित दशरथ पुरी में एक बीकॉम फाइनल ईयर की छात्रा को बंधक बनाकर उससे जबरदस्ती वेश्यावृति कराने का सनसनीखेज मामला सामने आया है। ऐसा नहीं करने पर आरोपी महिला व उसका साथी सोनू छात्रा के साथ मारपीट करते थे। पुलिस ने दबिश देकर छात्रा समेत दो लड़कियों को मुक्त कराया है। पुलिस ने आरोपी महिला (30) को गिरफ्तार कर लिया है। महिला का साथी सोनू फरार होने में कामयाब हो गया। पुलिस इस बात की जांच कर रही है कि आरोपियों ने छात्रा को कब से बंधक बना रखा था और कितने लड़कियों को इस अनैतिक धंधे में धकेला है।

दक्षिण-पश्चिमी जिला पुलिस उपायुक्त रोहित मीणा ने बताया कि पुलिस को रात को सूचना मिली थी कि एक लड़की खतरे में है। पुलिस टीम ने दशरथ पुरी स्थित किराए के इस मकान में दबिश दी और छात्रा को मुक्त करा लिया। जब लड़की को मुक्त कराने दिल्ली पुलिस की टीम वहां पहुंची तो लड़की का रो-रोकर बुरा हाल था।

छात्रा ने बताया कि उसके पिता उत्तर प्रदेश में मोची का काम करते हैं। उसके पिता काफी लंबे समय से बीमार चल रहे हैं। पिता की आर्थिक मदद करने की मंशा से लड़की अपना होम टाउन छोड़ दिल्ली में नौकरी करने की इरादे से आई थी। यहां पर दो लड़कियों के जरिए सोनू तक पहुंची।

लड़कियों ने उसे बताया कि सोनू उसे नौकरी दिला देगा। मगर सोनू ने उसे बंधक बना लिया और जान से मारने की धमकी देकर उससे वेश्वावृति कराने लगा। वह सोशल मीडिया पर ही नौकरी दिलाने की बात कहता है। सागरपुर थाने की पुलिस सोनू की तलाश के लिए जगह-जगह दबिश दे रही है।

और पढ़े  पहिवहन: पुरानी दिल्ली और निजामुद्दीन स्टेशन पर भी बनेंगे होल्डिंग, बिहार के लिए राजधानी से चलेंगी विशेष ट्रेन
  • Related Posts

    अयोध्या में दीपोत्सव की धूम- भगवान राम की नगरी में आस्था का सैलाब, निकली भव्य शोभायात्रा

    अयोध्या में दीपोत्सव की धूम है। इस अवसर पर रामनगरी में आस्था का सैलाब उमड़ा है। साकेत महाविद्यालय से रामकथा पार्क तक भव्य शोभायात्रा निकाली जा रही है। इसमें रामायण…

    देहरादूनमंत्री रेखा आर्या के पति गिरफ्तार: जेल में ही मनेगी साहू की दिवाली, प्रेस कॉन्फ्रेंस में होंगे कई अहम खुलासे

    कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या के पति गिरधारी लाल साहू को पुलिस ने झांसी से गिरफ्तार कर लिया है। साहू की दीवाली अब जेल में ही मनेगी। आज दोपहर देहरादून पुलिस मामले में प्रेस कांफ्रेंस…