नीट परीक्षा प्रबंधन पर संसदीय समिति की बैठक कल, पेश होंगे NTA, NMC और मंत्रालयों के वरिष्ठ अधिकारी

नीट परीक्षा के संचालन और उससे जुड़ी व्यवस्थाओं की समीक्षा के लिए संसद की स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण संबंधी स्थायी समिति की एक महत्वपूर्ण बैठक 10 जून 2026 को आयोजित की जाएगी। यह बैठक दोपहर 3 बजे संसद भवन एनेक्सी (PHA) में होगी।

 

बैठक के दौरान समिति स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय के स्वास्थ्य सचिव, शिक्षा मंत्रालय के उच्च शिक्षा विभाग के सचिव, राष्ट्रीय चिकित्सा आयोग (NMC) और राष्ट्रीय परीक्षण एजेंसी (NTA) के वरिष्ठ अधिकारियों के विचार सुनेगी। 

परीक्षा संचालन पर होगी चर्चा

समिति ‘राष्ट्रीय चिकित्सा आयोग अधिनियम, 2019 (NMC Act, 2019) के तहत नीट परीक्षाओं के संचालन’ विषय पर चर्चा करेगी। यह विचार-विमर्श स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय से संबंधित नियामक संस्थाओं की संगठनात्मक संरचना, अधिकार क्षेत्र और कार्यकुशलता की विस्तृत समीक्षा का हिस्सा होगा।

बैठक में नीट परीक्षा के संचालन, परीक्षा प्रबंधन, संस्थागत जवाबदेही और नियामक व्यवस्था की प्रभावशीलता जैसे मुद्दों पर चर्चा होने की संभावना है। एनटीए और एनएमसी के वरिष्ठ अधिकारियों से परीक्षा संचालन से जुड़े विभिन्न पहलुओं पर जानकारी ली जा सकती है।

शिक्षा मंत्री ने भी की परीक्षा तैयारियों की समीक्षा

यह बैठक ऐसे समय आयोजित होने जा रही है जब नीट परीक्षा की सुरक्षा, पारदर्शिता और संचालन को लेकर लगातार निगरानी बढ़ाई गई है। हाल ही में केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने एनटीए मुख्यालय का दौरा कर परीक्षा तैयारियों की समीक्षा की थी और सभी संबंधित एजेंसियों को समन्वय के साथ काम करने के निर्देश दिए थे।

और पढ़े  विजय सरकार का बड़ा फैसला: डीए में तीन फीसदी की होगी बढ़ोतरी, 1800 NEET प्रदर्शनकारियों दर्ज केस होंगे वापस
  • Related Posts

    ईरान की ट्रंप को चेतावनी: जवाबी कार्रवाई हम तय करेंगे, ब्रिटेन की नौसेना-वायुसेना को घोषित किया आतंकवादी संगठन

    ईरान के रक्षा मंत्री मेहरदाद अखलाघी ने रविवार को अमेरिका को चेतावनी दी। उन्होंने कहा कि तेहरान पर कोई भी हमला हुआ तो ईरान उसका उचित, निर्णायक और प्रभावी जवाब…

    नेपाल में 4.30 मीटर लंबी सुरंग खोदकर फरार हुए 8 कैदी, तलाश में जुटी 34 पुलिसकर्मियों की टीम

    नेपाल के डोल्पा जिले के सदरमुकाम दुनै स्थित जिला कारागार से सुरंग खोदकर आठ कैदियों के फरार होने का मामला सामने आया है। फरार कैदियों में दुष्कर्म और चोरी के…