हल्द्वानी- सारथी फाउंडेशन समिति द्वारा किया गया विचार गोष्ठी का आयोजन

Spread the love

हल्द्वानी- सारथी फाउंडेशन समिति द्वारा किया गया विचार गोष्ठी का आयोजन

राष्ट्रपिता महात्मा गांधी एवं पूर्व प्रधानमंत्री स्व. श्री लाल बहादुर शास्त्री जी के जयंती को सारथी फाउंडेशन समिति के द्वारा माँ जगदम्बा बैंक्विट हाल नहर कवरिंग मुखानी रोड पर माल्यार्पण एवं पुष्प अर्पित कर विचार गोष्ठी आयोजित की गई..!!
इस अवसर पर संस्था के अध्यक्ष नवीन पंत ने दोनों के चित्रों पर पुष्प अर्पित कर एवं माल्यार्पण किया उन्होंने कहा की महात्मा गांधी जी के स्वछता के अभियान एवं अहिंसा के मार्ग को हर व्यक्ति को अपने जीवन मै अपनाना है जय जवान जय किसान का नारा देने वाले शास्त्री जी के जीवन से हमें आत्मनिर्भर बनने की प्रेरणा मिलती है।
आज के इस अवसर संस्था के अध्यक्ष नवीन पन्त द्वारा ललित मोहन जोशी,करण सिंह चौधरी,हरीश चंद्र जोशी एवं अजय प्रकाश जोशी को सारथी फाउंडेशन समिति मे संस्था का आईं कार्ड पहनाकर सदस्यता ग्रहण करवाई गयी।

विचार गोष्ठी में अध्यक्ष नवीन पन्त, सचिव ज्ञानेंद्र जोशी,संस्था के संरक्षक गिरीश चंद्र लोहनी, संरक्षक प्रदीप सभरवाल, संस्था के कानूनी सलाहकार एडवोकेट आर पी पांडे, दीक्षा पन्त पांडे, हेमा जोशी, मंजू सनवाल,तारा बिष्ट,कमल जोशी ने गोष्ठी को संबोधित किया..!

कार्यक्रम का संचालन संस्था के सचिव ज्ञानेंद्र जोशी द्वारा किया गया।

अंत मै सभी सदस्यों और संस्था पदाधिकारियो द्वारा बापू के भजन “वैशव जन तो तेन कहिये।, और रघुपति राघव राजा राम गया गया। अंत मै मिस्ठान वितरण के साथ कार्यक्रम का समापन किया गया।

सोशल मीडिया प्रभारी केतन जायसवाल द्वारा कार्यक्रम की तैयारियों में विशेष योगदान किया गया

और पढ़े  नैनीताल- सड़क हादसा: खूपी के पास गहरी खाई में गिरी कार, 2 पर्यटकों की मौत, दो गंभीर घायल

आज के कार्यक्रम मै अध्यक्ष नवीन पंत,सचिव ज्ञानेंद्र जोशी,कोषाध्यक्ष कमल जोशी, गिरीश चंद्र लोहनी,प्रदीप सबरवाल, दीक्षा पन्त पांडे,हेमा जोशो,मीना साही,मंजू सनवाल,पूजा पंत,वर्षा टंडन,आर पी पांडे,जयप्रकाश,भवानी सूठा,केतन जायसवाल,तारा बिष्ट,सोना तिवारी,रंजना जोशी,भावना पांडे,कला नेगी,बृंदा,मुकेश खन्ना,संतोष गौड़,सोनपाल यादव,योगेश मेलकनी आदि उपस्थित रहे।


Spread the love
  • Related Posts

    देहरादून- सामूहिक कन्या पूजन में पहुंचे CM, बोले-बेटियों के प्रति हमारे समर्पण, भावनाओं को दर्शाता है पर्व

    Spread the love

    Spread the loveसीएम पुष्कर सिंह धामी ने देहरादून प्रेमनगर में आयोजित सामूहिक कन्या पूजन में हिस्सा लिया। इस दौरान सीएम धामी ने कहा यह एक अद्भुत ‘पूजन’ कार्यक्रम है। इसमें…


    Spread the love

    देहरादून- गैस संकट, 17 हजार लोगों ने की बुकिंग, 15 हजार को बांटी गई गैस

    Spread the love

    Spread the love     देहरादून जिले में एलपीजी गैस की आपूर्ति बढ़ाने के प्रयासों के बावजूद स्थिति सामान्य नहीं हो पा रही है। सोमवार को लगभग 15,020 घरेलू और 512…


    Spread the love