मोतीनगर- रेलवे फाटक के पास ट्रैक पर मिला अधेड़ का शव

 

मोतीनगर रेलवे फाटक के पास मंगलवार देर रात ट्रेन की चपेट में आने से एक अधेड़ की मौत हो गई। बुधवार सुबह रेलवे के गेटमैन ने विभाग को ट्रैक पर शव पड़े होने की सूचना दी। मौके पर पहुंची कोतवाली लालकुआं की पुलिस और आरपीएफ ने शव को पोस्टमार्टम के लिए हल्द्वानी भेज दिया है।

जानकारी के अनुसार मोटाहल्दू किशनपुर सकुलिया निवासी बिशन सिंह आगरी (53) पुत्र मोहन सिंह आगरी मंगलवार देर रात तक घर नहीं पहुंचे तो परिजनों ने उनकी खोजबीन शुरू की लेकिन उनका कहीं पता नहीं चला। बुधवार सुबह मोतीनगर रेलवे फाटक पर तैनात गेटमैन ने रेलवे ट्रैक पर उनका शव पड़ा देख इसकी सूचना विभाग को दी। बताया जा रहा है कि मृतक बिशन सिंह डंपर चलाते थे। उनकी छह बेटियां हैं।

और पढ़े  देहरादून: MBBS प्रमाणपत्र फर्जीवाड़ा मामला, 1 और गिरफ्तारी, एसआईटी ने मध्यप्रदेश के दलाल को किया गिरफ्तार
  • Related Posts

    पहाड़ से मैदान तक मौसम के तेवर: हेमकुंड साहिब में बर्फबारी तो UP में सड़कों पर पानी, हिमाचल में गरज रहे बादल

    मानसून की विदाई के साथ-साथ मौसम पहाड़ों से मैदान तक अलग ही तेवर दिखा रहा है। जहां एक ओर बर्फबारी की शुरुआत ने आने वाली ठंड की दस्तक दे दी…

    मौसम का रेड अलर्ट: गंगोत्री-यमुनोत्री धाम की यात्रा अस्थायी रूप से रोकी गई, बदरीनाथ-केदारनाथ यात्रा जारी

    मौसम विभाग की ओर से जारी रेड अलर्ट के मद्देनजर उत्तरकाशी जिले में प्रशासन अलर्ट मोड पर है। जिलाधिकारी के निर्देश पर हीना और डोबाटा होल्डिंग पॉइंट्स पर गंगोत्री धाम…