माध्यमिक शिक्षा परिषद UP- सभी विद्यालयों को UP बोर्ड का निर्देश, स्कूल प्रोफाइल और विवरण अपडेट करना अनिवार्य

Spread the love

 

माध्यमिक शिक्षा परिषद, उत्तर प्रदेश ने सभी स्कूलों को निर्देश दिया है कि वे अपनी स्कूल प्रोफाइल को वेबसाइट upmsp.edu.in पर अपडेट करें। इसमें विद्यालय की जानकारी, भवन व सुविधाएं, मान्यता, पढ़ाए जाने वाले विषय, प्रधानाचार्य, शिक्षक और शिक्षणेत्तर कर्मचारियों का पूरा विवजारण सही-सही दर्ज करना अनिवार्य है।

साथ ही, मुख्यमंत्री द्वारा घोषित कैशलेस चिकित्सा सुविधा का लाभ शिक्षकों और कर्मचारियों तक पहुंचाने के लिए इन विवरणों का अविलंब सत्यापन करना जरूरी है।

 

स्कूल की जियो लोकेशन और प्रोफाइल अपडेट करना जरूरी 

ऐप से अपने स्कूल की फोटो अपलोड करें। यह फोटो स्कूल के गेट के सामने से ली जाए और उस पर स्कूल का नाम साफ दिखाई दे। इससे सभी स्कूलों की सही लोकेशन दर्ज हो सकेगी।
बोर्ड ने निर्देश दिया है कि, सभी स्कूल अपनी प्रोफाइल में काम कर रहे सभी शिक्षक और कर्मचारियों का सही विवरण दर्ज करें, जो लोग स्कूल छोड़ चुके हैं उनका नाम तुरंत हटाया जाए और नए आए शिक्षकों/कर्मचारियों का नाम सही-सही जोड़ा जाएं। खास ध्यान दिया जाए कि शिक्षकों के मोबाइल नंबर सही लिखे जाएं, ताकि परीक्षा और कॉपी जांच जैसे काम में दिक्कत न हो।

ऑनलाइन उपस्थिति दर्ज करना भी जरूरी 

सभी स्कूल यह सुनिश्चित करें कि रोजाना छात्रों, शिक्षकों और कर्मचारियों की उपस्थिति ऑनलाइन दर्ज हो। यह काम UPMSP-Attendance ऐप और परिषद की वेबसाइट पर करना जरूरी है। कई स्कूलों में अब भी लापरवाही हो रही है, इसलिए आगे से उपस्थिति हर दिन समय पर दर्ज की जाए।


Spread the love
और पढ़े  प्यार में अंधी हुई समधन: खेत में लहसुन की रखवाली कर रहे पति की गला घोंटकर हत्या
  • Related Posts

    Violence: पूछताछ में मुख्य आरोपी आदित्य आनंद ने कबूली हकीकत, पुलिस ने रिमांड में लिया

    Spread the love

    Spread the loveनोएडा में श्रमिक आंदोलन के दौरान हुई हिंसक घटनाओं के मुख्य साजिशकर्ता और एक लाख के इनामी आरोपी आदित्य आनंद ने पुलिसिया पूछताछ में अपना जुर्म कुबूल कर…


    Spread the love

    Weather- चिलचिलाती धूप और भीषण गर्मी करेगी बेहाल, लू भी दिखाएगी अपना असर,जानें अपडेट

    Spread the love

    Spread the loveशुष्क मौसम के साथ प्रदेश के दक्षिणी भाग में अधिकतम तापमान 45 डिग्री के आसपास पहुंचने के साथ ही अब लू भी अपना असर दिखाएगी। मौसम विभाग के…


    Spread the love