यमुनोत्री मार्ग पर मलबा आने से सड़क बंद, फंसे सौ श्रद्धालुओं को एसडीआरएफ ने सुरक्षित निकाला

मुनोत्री मार्ग पर स्यानाचट्टी के पास शनिवार को भारी मलबा आने से सड़क पूरी तरह अवरुद्ध हो गई, जिससे कई श्रद्धालु मार्ग में फंस गए। सूचना मिलते ही एसडीआरएफ की बड़कोट और जानकीचट्टी पोस्ट से टीमें रेस्क्यू उपकरणों के साथ मौके पर पहुंचीं।

सड़क बंद होने से एसडीआरएफ जवानों ने वैकल्पिक मार्ग पर रस्सी लगाकर बचाव अभियान शुरू किया। इसके बाद जवानों ने सावधानी के साथ करीब 100 श्रद्धालुओं को एक-एक कर सुरक्षित मार्ग पार कराया। राहत एवं बचाव अभियान के दौरान सभी यात्रियों को सुरक्षित निकाला गया।

और पढ़े  यमुनोत्री धाम: राम मंदिर के पास खतरा बरकरार, खोखले हिस्से से जोखिम उठाकर आवाजाही कर रहे हैं श्रद्धालु
  • Related Posts

    निठारी कांड: परिजनों की आशंका, 7 फीट का खोखा, दो गाठ वाली रस्सी, सुरेंद्र ने कैसे की आत्महत्या? बताया साजिश

    अल्मोड़ा से सुरेंद्र कोली का शव लेने के लिए जिला अस्पताल पहुंचे पूर्व जिला पंचायत सदस्य नारायण सिंह रावत और परिजनों ने इस घटना में साजिश होने की आशंका जताई…

    लाइसेंस होटल का, चल रहा था रेस्टोरेंट: एक ही बर्तन में पक रहा था वेज-नॉनवेज, मीट बिक्री पर लगी रोक

    खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन ने शनिवार को जिले में बड़ी कार्रवाई की है। इसमें होटल, रेस्टोरेंट, डेयरी, नमकीन इकाइयों और किराना प्रतिष्ठानों पर छापेमारी कर गंभीर अनियमितताओं पर कई…