ऋषिकेश: भागीरथी धाम के पास गंगा स्नान के दौरान तेज धारा में बह गया किशोर, तलाश में जुटी एसडीआरएफ

Spread the love

 

षिकेश में थाना लक्ष्मझूला अंतर्गत भागीरथी धाम के निकट गंगा में स्नान के दौरान एक किशोर तेज धारा में बह गया। स्थानीय लोगों की सूचना पर थाना लक्ष्मणझूला पुलिस घटना स्थल पर पहुंची। सूचना पर पहुंची एसडीआरएफ ढालवाला की रेस्क्यू टीम ने गंगा में रेस्क्यू अभियान चलाया, लेकिन किशोर का कहीं कुछ पता नहीं चला।

थाना लक्ष्मणझूला प्रभारी संतोष पैथवाल ने बताया कि बृहस्पतिवार शाम करीब चार बजे भागीरथी धाम के निकट गंगा तट पर नगर पंचायत स्वर्गाश्रम जौंक निवासी आदित्य रतूड़ी (13) पुत्र दिनेश प्रसाद रतूड़ी अन्य साथियों के साथ गंगा नदी में स्नान कर रहा था। नदी की गहराई का अनुमान न लगा पाने के कारण किशोर नदी की तेज धाराओं में ओझल हो गया।
रेस्क्यू टीम के डीप डाइवर की ओर से गहराई में जाकर काफी तलाश किया, लेकिन अभी किशोर का कुछ पता नहीं चल पाया है। अंधेरा होने के कारण सर्च अभियान शुक्रवार को भी चलाया जाएगा।

Spread the love
और पढ़े  पीएम किसान सम्मान निधि- उत्तराखंड में 8 लाख किसानों के खातों में 163.14 करोड़ भेजे, वर्चुअल जुड़े CM धामी
  • Related Posts

    देहरादून- मकान पर छापा, देह व्यापार के बड़े नेटवर्क का खुलासा, 2 संचालक सहित तीन गिरफ्तार

    Spread the love

    Spread the loveएंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग यूनिट ने चकराता रोड स्थित गांधी नगर क्षेत्र में एक मकान पर छापा मार देह व्यापार के बड़े नेटवर्क का खुलासा किया है। पुलिस ने मौके…


    Spread the love

    उत्तराखंड- बदरी-केदार मंदिर समिति के अधीन सभी मंदिरों में गैर सनातनियों के प्रवेश पर प्रतिबंध

    Spread the love

    Spread the loveबदरी-केदार मंदिर समिति के अध्यक्ष हेमंत द्विवेदी ने चारधाम यात्रा की तैयारियों को लेकर पत्रकारवार्ता की। इस दौरान उन्होंने कहा कि बदरीनाथ-केदारनाथ मंदिर समेत बदरीनाथ-केदारनाथ मंदिर समिति के अधीन आने…


    Spread the love