अयोध्या: बाइक से निकले एसडीएम विकासधर दूबे , खाद की दुकानों पर मारा छापा

 

 

 रुदौली तहसील क्षेत्र के सरांयपीर गांव के सामने हाईवे पर स्थित खाद की दुकान पर अधिक दाम पर यूरिया बेचने की शिकायत पर बृहस्पतिवार को एसडीएम विकासधर दूबे ने छापा मारा। वह सरकारी गाड़ी और सुरक्षाकर्मियों को छोड़कर बाइक से ही छापा मारने पहुंच गए।

एसडीएम के सामने ही दुकानदार ने किसानों पर यूरिया के साथ जिंक लेने का दबाव बनाया तो वह भड़क गए। उन्होंने सही दर पर यूरिया बेचने की हिदायत दी। प्रधानमंत्री किसान सेवा केंद्र पर सुबह से लाइन में खड़ी बनगवां निवासी श्यामा देवी को दिए गए बिल में 267.50 रुपये की रकम दर्ज थी, लेकिन उनसे 398 रुपये वसूले गए थे। पूछताछ में दुकानदार ने कहा कि उन्हें 188 रुपये की जिंक भी दी गई है।

 

इसी तरह दफियापुर निवासी दिनेश चंद्र ने बताया कि उनसे भी 430 रुपये लिए गए हैं, लेकिन बिल में सिर्फ यूरिया की कीमत दर्शाई गई है। एसडीएम ने दुकानदार से स्टॉक का ब्योरा मांगा। दुकानदार ने 300 बोरी यूरिया स्टॉक में होने की जानकारी दी। एसडीएम ने जबरन जिंक देने पर कार्रवाई की चेतावनी दी। इसके बाद अपनी निगरानी में किसानों को लाइन में लगवाकर खाद का वितरण करवाया।

और पढ़े  अयोध्या- प्रतिभावान छात्र-छात्राओं को साइकिल वितरण करते समाजसेवी सुरेश यादव
  • Related Posts

    लखनऊ- हिट एंड रन का चौंकाने वाला केस, युवती को टक्कर मारकर भागा कार सवार,आरोपी गिरफ्तार

    लखनऊ के गोमतीनगर विस्तार स्थित जनेश्वर मिश्र पार्क के गेट नंबर चार के पास बुधवार सुबह एक युवती को कार से टक्कर मारकर भागने का मामला सामने आया है। युवती…

    मेरठ सेंट्रल मार्केट ध्वस्तीकरण- बुलडोजर कार्रवाई देख छलके आंसू, पोकलेन मशीन का विरोध, पुलिस फोर्स तैनात

    मेरठ के शास्त्रीनगर सेंट्रल मार्केट में सुप्रीम कोर्ट के आदेश के अनुपालन में ध्वस्तीकरण की कार्रवाई शुरू हो गई है। 44 सील भवनों में से बुधवार को छह भवनों पर…